For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चेन्नई के खिलाफ अहम मुकाबले के लिए RCB का यह 'धाकड़' बल्लेबाज हुआ फिट

नई दिल्ली। आईपीएल में इन दिनों धूम मची है। हर टीम प्लेऑफ तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रहीं हैं। वहीं इस सीजन में कुछ टीमों के लिए आईपीएल का यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा है जिसमें विराट सेना आरसीबी भी शामिल है। आरसीबी के लिए अब हर मुकाबला आर या पार की स्थिति जैसा है। अब इस सीजन के 35वें मुकाबले में उनका सामना कैप्टन कूल की चेन्नई सुपरकिंग से होना है। आरसीबी ने इस सीजन अब तक 8 मुकाबले खेले हैं और सिर्फ तीन मुकाबले ही वो जीत सके हैं। आरसीबी में वैसे तो कई स्टार खिलाड़ी शमिल हैं लेकिन उनके दो खिलाड़ी डी कॉक और डिबिलियर्स मैच से बाहर थे। अब आरसीबी के लिए एक खुशखबरी जरूर है की उनका एक स्टार खिलाड़ी एबी डिबिलियर्स चेन्नई से होने वाले मुकाबले में उनके साथ खेलेगा, लेकिन डी कॉक इस समय इस समय द. अफ्रीका लौट गए हैं।

डिबिलियर्स की हुई वापसीः आरसीबी के शायद सबसे धुरंधर बल्लेबाज एबी डिबिलियर्स वायरल बुखार होने के कारण पिछले दो मैच आरसीबी के साथ नहीं खेल सके थे ।ऐसे में आरसीबी के इस महत्वपूर्ण मैच में उऩका खेलना जरूरी लग रहा था लेकिन शुक्रवार को आरसीबी के कोच डेनियल विटोरी ने कहा की अभी डिबालियर्स बिल्कुल फिट हैं और वे अगला मुकाबला साएसके के खिलाफ खेलेंगे। तो ऐसे में आरसीबी के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी मानी जा रही है।

गौरतलब हो की विराट सेना ने जब चेन्नई से पिछला मुकाबला खेला था तो चेन्नई की टीम ने उन्हें 5 विकेट से हराया था, हालांकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत के बाद आरसीबी के हौसले भी बुलंद है लेकिन सीरीज में बने रहने के लिए यह मुकाबला जीतना बहुत जरूरी है। बता दें की इस सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने अब तक 449 रन बना चुके हैं।

Story first published: Saturday, May 5, 2018, 13:04 [IST]
Other articles published on May 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+