इंग्लैंड के कोच ने फिसड्डी टीम को बताया 'वर्ल्ड कप' जीतने का दावेदार
नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वाॅन ने हाल ही में उन्होंने बताया था कि भारत-इंग्लैंड विश्व कप का खिताब जीतने की प्रबल दावेदार टीमें हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि इंग्लैंड को भारत से बचकर रहना होगा। लेकिन अब इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस ने इस समय चल रही सबसे फिसड्डी टीम को विश्व कप का खिताब जीतने का दावेदार बताकर सबको हैरान कर दिया है।
बेलिस को लगता है कि विंडींज क्रिकेट टीम खिताब जीतने की दावेदार है क्योंकि उसमें कई विस्फोटक खिलाड़ी शामिल हैं। बेलिस ने कहा, 'वेस्टइंडीज के पास बड़े हिटर हैं। हालांकि वेस्टइंडीज अभी आईसीसी वनडे रैंकिंग में 9वें स्थान पर है।' बेलिस ने कहा, 'पिछले डेढ़ साल से वेस्टइंडीज शानदार क्रिकेट खेल रहा है। उनके पास बड़े हिटर हैं, इसलिए विश्व कप जीतने की उनकी संभावना काफी है।' इंग्लैंड के कोच का यह बयान काफी दिलचस्प लग सकता है क्योंकि वेस्टइंडीज ने पिछले पांच साल में कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं जीती है। वेस्टइंडीज की टीम में हाल ही में क्रिस गेल की वापसी हुई है।
विंडीज टीम ने क्लाइव लॉयड के नेतृत्व में 1975 और 1979 में विश्व कप जीता था। इसके बाद से वह विश्व कप में अपनी कोई छाप नहीं छोड़ पाए। 2011 और 2015 में वह क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे, लेकिन इस विश्व कप में वह अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। विंडीज को पहले मैच 31 मई को पाकिस्तान के खिलाफ नॉटिंघम में खेलना है। बता दें कि इस समय इंग्लैंड टीम विंडीज दाैरे पर है जहां उसे टेस्ट सीरीज 2-1 से गंवानी पड़ी। हालांकि उन्होने 5 वनडे मैचों की सीरीज में विंडीज पर 2-0 की बढ़त बनाई हुई है। इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
