टीम इंडिया के होटल में मीडिया के प्रवेश पर रवि शास्त्री ने लगायी पाबंदी
ऑकलैंड। विश्वकप में भारतीय टीम का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है और टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों को किसी भी विवाद से बचाने के लिए सख्त कदम उठा रहा है। टीम मैनेजर रवि शास्त्री ने ऑकलैंड के उस होटल में मीडिया के प्रवेश पर रोक लगा दी है जिसमें टीम ठहरी हुई है।
ऑकलैंड के हेरिटेज होटल में मीडिया की किसी भी स्थिति में प्रवेश से रवि शास्त्री ने रोक लगा दी है। होटल के सेक्युरिटी मैनेजर स्टू मैसन ने कहा कि मीडिया पर होटल के भीतर खाना से लेकर कॉफी तक पीने पर बैन लगा दिया गया है।
होटल के मैनेजर का कहना है कि यह आदेश टीम के मैनेजर रवि शास्त्री और टीम के मीडिया मैनेजर डॉ आएरएन बाबा ने दिया है। यही नहीं मीडिया पर होटल के बाहर से भी शूटिंग पर पाबंदी लगा दी गयी है। आपको बता दें कि एक पत्रकार ने जब होटल में प्रवेश की कोशिश की तो उसे नोटिस भेजने की बात कही गयी।
गौरतलब है कि हाल ही में विराट कोहली की एक भारतीय पत्रकार से काफी कहासुनी के बाद टीम की काफी किरकिरी भी हुई थी। इस वाकये के बाद टीम मैनेजमेंट ने इस तरह के विवादों से बचने के लिए टीम की मीडिया से दूरी को सुनिश्चित करना ही बेहतर समझा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
