Year Ender 2019 : ट्विटर पर कोहली रहे नंबर-वन, ये ट्वीट हुआ सबसे ज्यादा रिट्वीट
नई दिल्ली। खिलाड़ियों के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना बहुत मायने रखता है। ज्यादातर खिलाड़ी अपने फैंस से जुड़ने के लिए फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम का सहारा लेते हैं जहां वो अपने फोलोअर्स की संख्या भी करोड़ों में जुटा लेते हैं। काैन खिलाड़ी क्या कर रहा है इसकी अपडेट वह कई बार खुद ट्विटर के जरिए दे देते हैं। साल 2019 अंत की ओर आ रहा है। ऐसे में इस साल काैन से खिलाड़ी ने ट्विटर पर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, यह जानना भी अहम है। ट्विटर इंडिया के मुताबिक साल 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के एक ट्वीट ने सुर्खियां बटोरने के मामले में सबको पछाड़ दिया है। उनका ट्वीट सबसे ज्यादा बार रिट्वीट किया गया है।

ये ट्वीट रहा सबसे ज्यादा चर्चित
कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया था जो इस साल खेल जगत में सबसे ज्यादा चर्चा में बना था। कोहली ने 7 जुलाई को धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक ट्वीट किया था, जिसे सबसे ज्यादा रिट्वीट किया गया। कोहली ने लिखा था, ''जन्मदिन मुबारक माही भाई। बहुत कम लोग विश्वास और सम्मान का अर्थ समझते हैं और मुझे खुशी है कि मैंने आपके साथ इतने सालों तक दोस्ती की। आप हम सभी के लिए एक बड़े भाई रहे हैं और जैसा कि मैंने पहले कहा था, आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे।" इस ट्वीट को 45 हजार 900 से भी ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किया था। वहीं 4 लाख 12 हजार 900 के करीब लोगों ने इस ट्वीट को पसंद किया था।

कोहली के करोड़ों हैं फोलोअर्स
बता दें कि कप्तान कोहली के चाहने वालों की संख्या कम नहीं है। यहां तक कि उनके फैंस पाकिस्तान में भी काफी हैं। कोहली के ट्विटर पर फोलोअर्स 3 करोड़ 26 लाख हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर 4 करोड़ 54 लाख तो फेसबुक पर 3 करोड़ 71 लाख से भी ज्यादा फोलोअर्स हैं।

इस मामल में भी आगे
इसके अलावा कोहली इस साल ट्विटर पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले भारतीय क्रिकेटर रहे हैं। ट्विटर इंडिया ने जारी की गई टाॅप-10 सूची में कोहली को पहला स्थान दिया है। दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी, जबकि तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं। वहीं वीरेंद्र सहवाग सबसे ज्यादा एक्टिव रहने के मामले में पांचवें स्थान पर हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
