BCCI नई सोच के साथ तैयार, 8 की बजाय इतनी टीमें खेल सकती हैं IPL
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया के सबसे बड़े फ्रेंचाइज़ी-आधारित टूर्नामेंट में से एक है। इस लीग के सीजन-13 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी अब कोलकाता में अगले महीने 19 तारीख को होगी। और अब रिपोर्ट आ रही है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आठ फ्रैंचाइजी-आधारित टूर्नामेंट को नौ-टीम के मामले में विस्तारित करने की तैयारी कर रहा है और जल्द से जल्द एक नई फ्रेंचाइजी को इस लीग में जोड़ा जा सकता है।बीसीसीआई नई फ्रेंचाइजी के लिए करीब 2000 करोड़ रुपए के आसपास के बेस प्राइस पर विचार कर रहा है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक अहमदाबाद के मोटेरा में सरदार पटेल स्टेडियम तैयार हो रहा है और मैच के आयोजन के लिए अगले साल मार्च तक उपलब्ध हो सकता है। 1.1 लाख की क्षमता वाले इस स्टेडियम के लिए, जो दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बन जाएगा, ऐसे में उसकी खुद की फ्रेंचाइजी नहीं होने का मतलब नजर नहीं आता है। वहीं सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आ रही है कि अहमदाबाद में क्रिकेट के उपलब्ध संसाधनों को देखते हुए ऐसा हो सकता है कि गुजरात की फ्रेंचाइजी आईपीएल से जुड़ने वाली नई टीम हो।
रिपोर्ट में आगे कहा गया, "अहमदाबाद में क्रिकेट के लिए और वहां उपलब्ध संसाधनों को देखते हुए ऐसा हो सकता है। इसलिए, अगर फ्रैंचाइजी के लिए टेंडर आता है तो जाहिर तौर पर काफी लोग इसके पक्ष में रहेंगे और भविष्य के लिए यह एक मानक निर्धारित करेगा।" यह पहली बार नहीं है जब बीसीसीआई ने टीमों को आठ-फ्रैंचाइजी मॉडल में जोड़ने की कोशिश की है। 2011 में, कोच्चि टस्कर्स और सहारा पुणे वारियर्स को जोड़ा गया था, जिन्हें फिर केवल कुछ सत्रों के बाद हटा दिया गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
