फिर सहम उठा क्रिकेट जगत, जिम्बाब्वे के खिलाड़ी के साथ हुआ बड़ा हादसा
नई दिल्ली। कोई क्रिकेट मैच स्टेडियम में बैठकर या फिर टीवी के सामने देखने में ही मजेदार लगता है। लेकिन मैदान के अंदर खेल रहे खिलाड़ियों के लिए कितना मुश्किल भरा रहता है, इसका पता उन्हीं को होता है। छोटी सी चूक बड़े हादसे को दस्तक दे सकती है। वहीं दुनिया के कई दिग्गज क्रिकेटर भी मैदान पर दम तोड़ चुके हैं। क्रिकेट जगत एक बार फिर उस समय सहम उठा जब जिम्बाब्वे-श्रीलंका के बीच जारी टेस्ट मैच में अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा मैच खेल रहे एक खिलाड़ी के साथ बड़ा हादसा हुआ।
दरअसल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जारी दूसरे व सीरीज के आखिरी टेस्ट मुकाबले में जिम्बाब्वे के ओपनर केविन कसुजा चोटिल होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। फील्डिंग दाैरान उनके सिर पर तेज शाॅट लगा। यह हादसा मैच के तीसरे दिन घटा। डेब्यू कर रहे कसुजा शाॅर्ट लेग पर हेलमेट पहनकर फील्डिंग कर रहे थे। श्रीलंका की पारी के 63वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कुशल मेंडिस ने एक जोरदार शाॅट लगा जो कसुजा के सिर पर जा लगा। सिर पर तेज शाॅट लगने के कारण वह चक्कर खाकर नीचे गिर गए। उन्हें गर्दन में दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद मेडिकल टीम जल्द मैदान पर आई और उन्हें स्ट्रेक्चर पर लेटाकर ले गई।
हालांकि इस गेंद पर मेंडिस आउट भी हुए। कसुजा के हेलमेट पर गेंद लगी तो पास खड़े कार्ल मम्बा ने कैच लकपते हुए मेंडिस को पवेलियन भेज दिया, लेकिन कसुजा भी घायल होकर मैदान से बाहर हो गए। कसुजा की उस समय हालत देख सभी घबरा गए थे। कसुजा असहज महसूस करने लगे और उनकी गर्दन पर चोट का असर पहुंचा है। मालूम हो कि केविन कसूजा के सिर पर दूसरी बार गेंद लगी है। इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भी केविन कसूजा के सिर पर गेंद लगी थी। सजुका ने पहले मैच में 63 रन की पारी खेली, जबकि दूसरे मैच में वह पहली पारी में 38 रन बनाने में कामयाब रहे। सजुका दूसरी पारी में मैदान पर नहीं उतरे। उनकी जगह टिमिकेन मारुमा को बुलाया गया। मैच की बात करें तो जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 406 रन बनाए, जबकि श्रीलंका 293 पर सिमट गई है। मैच में जिम्बाब्वे ने पकड़ बनाई हुई है। श्रीलंका ने पहला मैच 10 विकेट से जीतते हुए 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई रखी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
