For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वो तीन युवा भारतीय क्रिकेटर, जो भविष्य में साबित हो सकते हैं बेहतरीन ओपनर

नई दिल्ली। इस वक्त भारतीय क्रिकेट टीम में ओपनिंग का जिम्मा रोहित शर्मा, शिखर धवन जैसे दिग्गजों पर है। दोनों वनडे क्रिकेट में टीम को उम्दा शुरूआत दिलाने में माद्दा रखते हैं। वहीं टेस्ट में मयंक अग्रवाल हैं जो रोहित का साथ देते हैं तो टी20 में केएल राहुल भी बताैर ओपनर हाथ आजमाते हैं। ये सभी क्रिकेटर्स अब सीनियर हैं, ऐसे में इनके बाद काैन ऐसे खिलाड़ी हैं जो इनकी कमी पूरी कर सकते हैं, यह एक सवाल है। आज हम आपको उन तीन युवा बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जो भविष्य में भारत के लिए बेहतरीन ओपनर साबित हो सकते हैं।

1. शिवम दुबे

1. शिवम दुबे

शिवम दुबे ने कुछ महीने पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। ये ऐसा खिलाड़ी है जो विस्फोटक पारी खेलने में सक्षम है। इसका परिणाम वो आईपीएल में भी दे चुके हैं। दुबे ने अभी तक उन्होंने मात्र 1 वनडे और 13 टी20 मुकाबले खेले हैं और आईपीएल में भी उन्हें सिर्फ 4 ही मैचों में खेलने का मौका मिला है। इन सभी मैचों में शिव दुबे ने फिनिशर के ताैर पर काम किआ और मध्यक्रम में बल्लेबाजी की है। अगर उन्हें ओपनिंग करने का माैका मिलता है तो वह सही उतर सकते हैं।

2. सूर्यकुमार यादव

2. सूर्यकुमार यादव

इस बल्लेबाज ने आईपीएल में बताैर ओपनर शुरूआत की थी, लेकिन बाद में इन्हें मध्यक्रम में आजमाया गया। लेकिन सूर्यकुमार वो खिलाड़ी हैं जो बताैर ओपनर भूमिका निभाने में सफल साबित हो सकते हैं। इस जबरदस्त प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया है लेकिन दुर्भाग्य की बात ये है कि अभी तक उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिल सकी है। ये ऐसा बल्लेबाज है जो तीनों फाॅर्मेट में एक ओपनर के रूप में काम कर सकता है।

3. ऋषभ पंत

3. ऋषभ पंत

पंत की विस्फोटक बल्लेबाजी से हर कोई परिचित है। वो ऐसा बल्लेबाज है जो किसी भी समय चाैकों-छक्कों की बरसात कर सकता है। हालांकि पंत पिछले कुछ समय से फ्लाॅप चल रहे हैं, लेकिन उन्हें माैका मिलता है तो वह भविष्य में बताैर ओपनर भूमिका निभा सकते हैं। पाए हैं लेकिन इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट का भरोसा उन पर कायम है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में काफी रन बनाए हैं और इसका कारण ये है कि टेस्ट क्रिकेट में ज्यादातर खिलाड़ी बल्लेबाज के आस-पास ही रहते हैं। बाउंड्री लाइन पर काफी कम खिलाड़ी रहते हैं और पंत ओपनिंग करते हुए पूरा फायदा उठाते हैं।

Story first published: Saturday, June 27, 2020, 20:34 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+