टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक जड़ने वाले 3 महान बल्लेबाज

नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट एक ऐसा फाॅर्मेट है, जहां बल्लेबाज की क्लास बैटिंग का पता चलता है। साथ ही यह भी देखा जाता है कि उसका खेलने के प्रति कैसा स्वभाव है। आज से करीब 8 साल पहले टेस्ट मैच ऐसे होते थे जहां स्कोर पहाड़ जैसा बना करता था, लेकिन माैजूदा समय बल्लेबाज तेजी से बैटिंग कर विकेट गंवाते जा रहे हैं। दोहरा शतक लगाना बहुत बड़ी बात है क्योंकि अब कोई टीम एक पारी में 2 दिन तक भी नहीं टिक सकती। लेकिन एक दाैर था जब दोहरे शतक लगाने के लिए बल्लेबाज क्रीज पर जम जाते थे। टेस्ट क्रिकेट में किन खिलाड़ियों के नाम सबसे ज्यादा दोहरे शथक हैं यह जानना भी अहम है। लेकिन आपको बता दें कि माैजूदा समय विराट कोहली, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ जैसे बल्लेबाज हैं जो दोहरे शतक के लिए भूखा दिखते हैं। कोहली के करियर पर नजर डालें तो आप देखेंगे कि उनके सभी दोहरे शतक 2015 के बाद आए हैं। फिर भी कोहली अभी भी टेस्ट क्रिकेट में 7 दो दोहरे शतक के साथ चौथे सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। आइए इस लेख में देखते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक जड़ने वाले 3 महान बल्लेबाज काैन हैं।

1) सर डॉन ब्रैडमैन

1) सर डॉन ब्रैडमैन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। ब्रैडमैन ने सिर्फ 52 टेस्ट में 12 दोहरे शतक बनाए हैं। उन्होंने 1948 में भारतीय टीम के खिलाफ अपने करियर में 12 दोहरे शतक पूरे किए थे। ब्रैडमैन ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज थे। उन्होंने महज 52 टेस्ट मैंच मे, 99.99 की औसत से 6996 रन बनाए। अगर अपने करियर के आखिरी मैच में ब्रैडमैन बिना खाता खोले आउट नहीं होते ,तो उनका औसत 100 का हो गया होता। ब्रैडमैन ने अपने करियर में कुल 29 शतक और 12 दोहरे शतक लगाए।

2) कुमार संगकारा

2) कुमार संगकारा

अनुभवी श्रीलंकाई विकेटकीपर कुमार संगकारा एशियाई बल्लेबाजों में सबसे अधिक दोहरे शतकों की सूची में सबसे ऊपर हैं। उनके नाम 11 दोहरे शतक हैं। लाहौर में, उन्होंने अपने करियर का पहला दोहरा शतक बनाया। और फिर जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार 270 रन बनाए थे। संगकारा ने जल्द ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर में अपना पहला दोहरा शतक 287 रन बनाकर बनाया। 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए इस महान खिलाड़ी ने सिर्फ आठ दिन के अंतर पर दो दोहरे शतक जड़े थे। और 2010 में भारत के खिलाफ उन्होंने अपने करियर का सातवां दोहरा शतक बनाया। संगकारा ने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (319) बनाया, और फिर पाकिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक और उनका आखिरी दोहरा शतक 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ था।

3) ब्रायन लारा

3) ब्रायन लारा

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। लारा ने 16 साल तक क्रिकेट खेला। इस दाैरान उन्होंने 9 दोहरे शतक बनाए। लारा ने पहली बार 1993 में दोहरा शतक और फिर 1994 में इंग्लैंड के खिलाफ 375 रनों की तेज पारी खेलकर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी और फिर उन्हें दोबारा दोहरा शतक पूरा करने में 5 साल लग गए। लेकिन उन्होंने 1999 से 2003 के बीच कुल चार दोहरे शतक बनाए। यही नहीं, लारा के नाम टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने का भी रिकाॅर्ड है। उन्होंने साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 400 रनों की पारी खेली थी।

Story first published: Wednesday, June 2, 2021, 18:34 [IST]
Other articles published on Jun 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+