Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ घोषित की ODI टीम, क्रिस गेल ने एक बार फिर सबको चौंकाया

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 8 अगस्त से शुरू होने वाली 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। पहला वनडे मैच गुयाना में होगा। दूसरा वनडे 11 अगस्त और तीसरा वनडे 14 अगस्त में त्रिनिदाद और टोबैगो में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज की 14 सदस्यीय टीम में बाए हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज जॉन कैंपबेल, रॉस्टन चेस और ऑलराउंडर कीमो पॉल की वापसी हुई है। इस टीम में एक दिग्गज कैरेबियाई बल्लेबाज का नाम सबको चौंकाता है और यह बल्लेबाज हैं क्रिस गेल।

जी हां, विंडीज चयनकर्ताओं ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अपने अनुभवी ओपनिंग बल्लेबाज क्रिस गेल को टीम में जगह दी है। यह घोषणा इसलिए भी चौंकाती है क्योंकि गेल ने इसी साल मार्च में कहा था कि वे विश्व कप 2019 के बाद ODI क्रिकेट से संन्यास की योजना बना रहे हैं। लेकिन विश्व कप के समय उन्होने अपना मन बदला और खुद को इस सीरीज के लिए उपलब्ध करा दिया है। हालांकि गेल टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं रहेंगे क्योंकि वे इसके लिए उपलब्ध नहीं हैं। गेल इस समय कनाडा में ग्लोबल टी20 लीग का हिस्सा हैं।

गेल ने अब तक 10,338 ODI रन बनाए हैं और वे ब्रायन लारा के सबसे ज्यादा ODI रन के रिकॉर्ड को तोड़ने से केवल 11 रन दूर हैं। लारा ने वेस्टइंडीज की ओर से खेलते हुए 10,348 ODI रन बनाए थे। गेल के चयन का स्वागत करते हुए वेस्टइंडीज के कोच प्लॉयड राइफर ने कहा है- गेल बहुत वेल्यूबल प्लेयर हैं। उनके पास काफी अनुभव और जानकारी है। वह किसी भी ड्रेसिंग रूम के लिए काफी फायदे का सौदा हैं और उनका हमारी टीम में होने बहुत अच्छी बात है।

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की 14 सदस्यीय वनडे टीम इस प्रकार है- जेसन होल्डर (कप्तान), जॉन कैंपबेल, एविन लुईस, शिमरोन हेटिमर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेस, फेबियन एलन, कार्लोस ब्रैथवेट, केमो पॉल, क्रिस गेल, शेल्डर कॉटरेल, ओसाने थॉमस, शाई होप, केमर रोच

Story first published: Saturday, July 27, 2019, 13:52 [IST]
Other articles published on Jul 27, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+