For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आईपीएल में सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज

नई दिल्ली। 2008 से शुरू हुए आईपीएल टूर्नामेंट में प्रशंसकों को बहुत सारे चौके और छक्के देखने को मिलते हैं। यही कारण है कि यह लीग दुनिया भर में लोकप्रिय हो गई है। आईपीएल में अब तक कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपना खेल दिखाया है। सुरेश रैना, डेविड वार्नर, विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे बल्लेबाज सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। किस बल्लेबाज ने सबसे तेज शतक लगाया, किसके सर्वाधिक छक्के रहे, ऐसे रिकाॅर्ड्स पर फैंस की नजर रहती है। वहीं हम आपको उन तीन भारतीय बल्लेबाजों के नाम बताएंगे जो जिन्होंने आईपीएल में सबसे तेजी से 2 हजार रन पूरे किए हैं। काैन हैं ये तीन बल्लेबाज, आइए जानें-

3. गौतम गंभीर-

3. गौतम गंभीर-

कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। गौतम गंभीर ने अपने आईपीएल करियर में 154 मैचों में 31.23 की शानदार औसत से 4217 रन बनाए हैं। वह आईपीएल के जबरदस्त खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। अपने करियर के दाैरान गंभीर ने 2 हजार रन मात्र 68 पारियों में ही पूरे कर लिए थे। केकेआर से जुड़ने से पहले गंभीर दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा थे। फिर वह केकेआर टीम में शामिल हो गए और बाद में दिल्ली टीम में शामिल हो गए। हालांकि, वह दूसरी बार दिल्ली की टीम के लिए खेलने में सफल नहीं हुए और बाद में आईपीएल से रिटायर हो गए।

IPL 2020 : एबी डिविलियर्स ने क्रिस गेल को पछाड़ा, हासिल की खास उपलब्धि

2. सचिन तेंदुलकर-

2. सचिन तेंदुलकर-

सचिन तेंदुलकर इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. जो चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए खेले हैं। सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल की शुरुआत में काफी रन बनाए थे। हालाँकि उन्होंने अपने टी 20 अंतरराष्ट्रीय करियर में केवल एक मैच खेला, लेकिन वह आईपीएल में बहुत सफल रहे। सचिन तेंदुलकर ने सिर्फ 63 पारियों में 2,000 रन का आंकड़ा पार किया है और आईपीएल में सबसे तेज 2,000 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। हाल ही में केएल राहुल ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा। 20 मई, 2012 को सचिन तेंदुलकर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में 2000 रन पूरे किए।

IPL के इतिहास में 99 रन बनाकर आउट हुए हैं केवल ये 3 बल्लेबाज

1. केएल राहुल-

1. केएल राहुल-

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल आईपीएल में सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने आईपीएल सीजन-13 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने शतक के दौरान रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था जिन्होंने 63 पारियों में 2,000 रन बनाए थे। लेकिन केएल राहुल ने सिर्फ 60 पारियों में 2,000 से अधिक रन बनाए।

Story first published: Tuesday, September 29, 2020, 16:17 [IST]
Other articles published on Sep 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+