For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सैयद मुश्ताक अली में चमके 3 खिलाड़ी, जिन्हें मिल सकता है IPL का टिकट

IPL Ausction 2021 : सभी टीमों ने आईपीएल के 14वें सीजन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। कुछ दिनों पहले, सभी टीमों ने अपने द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची की भी घोषणा की। स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, हरभजन सिंह और केदार जाधव (Kedar Jadhav) जैसे खिलाड़ियों के रिलीज होने साथ आईपीएल की आगामी नीलामी का उत्साह छाया हुआ है।

इन स्टार खिलाड़ियों के साथ, प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ी भी आईपीएल नीलामी में बड़ी बोली लगा सकते हैं। इस लेख में हम तीन खिलाड़ियों के बारे में जानेंगे, जो आईपीएल नीलामी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन का फल प्राप्त कर सकते हैं।

1) शेल्डन जैक्सन (Sheldon Jackson)
सैयद मुश्ताक अली टी 20 ट्रॉफी में पुडुचेरी टीम के लिए खेलने वाले शेल्डन जैक्सन ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरी श्रृंखला में 200 से अधिक रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी जबरदस्त रहा है। जैक्सन ने हरियाणा के खिलाफ 82 रन और आंध्र प्रदेश के खिलाफ शानदार शतक बनाया है। जैक्सन ने 80.66 की औसत और 155.12 की स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए हैं।

2) लुकमान मेरीवाला (Lukman Meriwala)
लुकमान मेरीवाला ने सैयद मुश्ताक अली टी 20 ट्रॉफी में बड़ौदा का प्रतिनिधित्व किया। मेरीवाला ने पूरी श्रृंखला में अपने खेल से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता है। उन्होंने महज 6.27 के इकोनोमी रेट के साथ कुल 14 विकेट लिए। चूंकि मारीवाला बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, इसलिए उन्हें आईपीएल में मौका मिलने की संभावना है। कई टीमों को वर्तमान में भारतीय तेज गेंदबाजों की तलाश है और उनके लिए मेरिवाला एक फायदा हो सकता है।

3) विष्णु सोलंकी (Vishnu Solanki)
मेरीवाला की तरह, विष्णु सोलंकी ने बड़ौदा के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 1287 रन की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 267 रन बनाए। मध्य क्रम में भी सोलंकी अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं और इस कारण उन्हें आईपीएल नीलामी में बड़ी बोली मिलने की संभावना है।

Story first published: Wednesday, February 3, 2021, 12:05 [IST]
Other articles published on Feb 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+