नई दिल्ली। चेन्नई सुपरकिंग्स के घरेलू मैच एम चिदंबरम स्टेडियम से शिफ्ट हो गए हैं। हालांकि अभी नए वेन्यू की घोषणा नहीं हुई है लेकिन उससे पहले 20 अप्रैल को होने वाले चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले के टिकटों की बिक्री रोक दी गई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने तमिलनाडू क्रिकेट एसोसिएशन के हवाले से जानकारी दी है। आपको बता दें कि चेन्नई राजस्थान का ये मैच पहले चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला था लेकिन विवाद के चलते इस वेन्यू के सभी मैच शिफ्ट कर दिए गए हैं। जिसके बाद यहां होने वाले मैचों की टिकटों की बक्री रोक दी गई है।
Tomorrow ticket sales for the match between Chennai Super Kings and Rajasthan Royals on 20.04.18 has been postponed, Further details will be intimated in due course: Tamil Nadu Cricket Association #IPL18 pic.twitter.com/3NUY5fZwAL
— ANI (@ANI) April 11, 2018
गौरतलब है कि दो सीजन के बैन के बाद वापसी कर रही चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल चेन्न्ई के एम चिदंबंरम स्टेडियम (चेपक) में होने वाले मैच अब वहां नहीं होंगे। आपको बता दें कि आईपीएल की सभी टीमों को 7-7 मैच अपने होम ग्राउंड पर खेलने थे। हालांकि चेन्नई ने अपना एक मैच खेल लिया है जहां उसने केकेआर को हराया था लेकिन अब बचे उसके 6 मैच किसी और वेन्यू पर होंगे।
कावेरी जल विवाद के कारण आगे कोई मैच संभव नहीं हो सकेगा। सूत्रों के मुताबिक कावेरी जल विवाद के कारण अब चेन्नई में होने वाले आईपीएल मैच अब कहीं और शिफ्ट किए जाएंगे। ये कहाँ शिफ्ट होंगे, इसको लेकर कोई जानकारी अभी नहीं हैं लेकिन कहा जा रहा है कि त्रिवेंद्रम में शिफ्ट हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर BCCI चिंतित है और ऐसे में चेन्नई के अलावा कहीं और मैच कराये जा सकते हैं।