भारत-पाक मैच के लिए टिकटों की बुकिंग शुरु, जल्दी कीजिए आपके पास सिर्फ 48 घंटे
कोलकाता। भारत-पाकिस्तान के बीच 19 मार्च को कोलकाता के ईडेन-गार्डेन में होने वाले मुकाबले के लिए टिकटों की बुकिंग शुरु हो गयी है। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा आज से शुरु कर दी गयी है।
टिकट, टीम और जगह, टी-20 विश्वकप 2016 से जुड़ी हर जानकारी
बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया ने आज इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि मैचे के लिए टिकटों की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से अगले 48 घंटों तक के लिए खुली रहेगी।
मैच के लिए क्रिकेट प्रशंसक भारत और विदेश से भी इसके लिए टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन फॉर्म साइट पर उपलब्ध है। टिकटों को ऑटोमैटिक लकी ड्रा के जरिए लोगों को दिया जाएगा। टिकट बुक कराने के लिए आपको https://in.bookmyshow.com/sports/cricket/icc-worldt20-2016 साइट पर रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा।
गौरतलब है कि पहले यह मैच धर्मशाला में होना था लेकिन काफी विरोध व सुरक्षा कारणों की वजह से मैच को कोलकाता के ईडेन गार्डेन में स्थानांतकरित किया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
