भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के लिए रवि शास्त्री ने भी किया आवेदन
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व डायरेक्टर रवि शास्त्री ने सोमवार को भारतीय टीम के हेड कोच के लिए बीसीसीआई को औपचारिक रूप से आवेदन दे दिया है। कई दिनों से उनके इस पद पर आवेदन को लेकर अटकलों का दौर चल रहा था, जिस पर अब विराम लग गया है। हाल ही में अनिल कुंबले के इस्तीफा के बाद बीसीसीआई ने कोच पद के लिए आवेदन मांगे थे।
भारतीय कप्तान कोहली के नजदीकी माने जाने की वजह रवि शास्त्री के कोच पद के लिए आवेदन करने का अनुमान लगाया जा रहा था। उनको कोच पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। कोच पद के लिए 9 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। कोच पद के लिए तीन सदस्यीय क्रिकेट एडवाइडरी कमिटी (सीएसी) इंटरव्यू लेगी। इस कमेटी में सौरभ गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण शामिल हैं।
रवि शास्त्री के अलावा वेस्ट इंडीज के पूर्व ऑलराउंडर और पूर्व कोच फिल साइमन, पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंदर सहवाग, टॉम मूडी, वेंकटेश प्रसाद, रिचर्ड पायबस, डोडा गणेश और लालचंद राजपूत भी इस दौड़ में है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
