Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले नर्वस हैं विंडीज टीम के खिलाड़ी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण सभी टूर्नामेंट स्थगित कर दिए गए हैं। लेकिन आईसीसी अब दोबारा से क्रिकेट शुरू करने का विचार कर रहा है।वेस्टइंडीय क्रिकेट बोर्ड ने उम्मीद जताई है कि इंग्लैंड दौरा तय समय के मुताबिक ही होगा। वेस्टइंडीज को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। क्रिकेट वेस्टइंडीज के सीईओ जॉनी ग्रेव ने माना है कि दौरे को लेकर कुछ खिलाड़ी नर्वस हैं।

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत चार जून से होनी थी, लेकिन कोरोना के कारण यह सीरीज कम से कम एक महीने जरूर टाली जाएगी। ग्रेव ने कहा, "इस दौरे को लेकर खिलाड़ियों पर कोई जोर जबदस्ती नहीं होगा। अगर आप एक ऐसे देश में पले बढ़े हैं, जहां की आबादी केवल 60,000 या 70,000 लोगों की हो सकती है, तो आपको यह सोचना कि ब्रिटेन में 30,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। यह एक बहुत बड़ा आंकड़ा है।"

बोर्ड ने कहा कहा, " निश्चित रूप से हमें सबसे पहले सुरक्षा को लेकर स्पष्ट होना होगा।" सीईओ ने कहा कि इंग्लैंड के संभावित दौरे को लेकर बोर्ड खिलाड़ियों के एक समूह से संपर्क किया है। उन्होंने कहा, " खिलाड़ी एक समूह में बहुत अधिक होंगे। हमने ईसीबी से कहा कि हम पहले टेस्ट मैच से पहले चार सप्ताह की तैयारी करना चाहते हैं। हम शायद लगातार तीन टेस्ट मैच देख रहे हैं।"

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) पहले ही कह चुका है कि कोरोनावायरस के बीच क्रिकेट को दोबारा शुरू करने के लिए वह ब्रिटिश सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है। ईसीबी ने देश में क्रिकेट पर एक जुलाई तक रोक लगा रखी है।

Story first published: Thursday, May 14, 2020, 17:36 [IST]
Other articles published on May 14, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+