Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अब रवि शास्त्री को मुख्य कोच चुनने वाली टीम को मिला नोटिस, जानें क्या है कारण

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की ओर से प्रशासकों की समिति को नियुक्त करने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एक बड़े बदलाव की ओर से गुजर रहा है। इस बदलाव का नाम है हितों का टकराव, जानकारी के लिए बता दूं, लोढ़ा समिति के निर्देशों के अनुसार जब भी कोई खिलाड़ी या बीसीसीआई का अहम सदस्य एक से ज्यादा जगहों पर अपनी सेवायें देता है तब ऐसी स्थिति में हितों के टकराव की स्थिति बनती है। अब ऐसे ही एक केस में हाल ही में भारत का मुख्य कोच चुनने वाली क्रिकेट सालहकार समिति की 3 सदस्यीय टीम को बीसीसीआई के एथिक्स अधिकारी डीके जैन की ओर से हितों के टकराव का नोटिस भेजा गया है।

क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) में कपिल देव, शांता रंगास्वामी और अंशुमन गायकवाड़ शामिल हैं, जिसने हाल में भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री का चयन किया था। उनके खिलाफ हितों के टकराव के आरोप लगाए गए हैं जिस पर उन्हें 10 अक्टूबर तक जवाब देना होगा।

और पढ़ें: गौतम गंभीर ने पाकिस्तान पीएम इमरान खान पर साधा निशाना, बताया सेना की कठपुतली

मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने इन तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस समिति ने अगस्त में रवि शास्त्री को मुख्य कोच चुना था।

बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, 'हां, उन्हें शिकायत का जवाब हलफनामे के साथ देने के लिए कहा गया है।' बीसीसीआई संविधान के अनुसार सीएसी का कोई भी सदस्य क्रिकेट में कोई अन्य भूमिका नहीं निभा सकता है।

गुप्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि सीएसी सदस्य एक साथ कई भूमिकाएं निभा रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि 1983 की विश्व चैंपियन टीम के कप्तान कपिल सीएसी के अलावा कॉमेंटेटर, एक फ्लडलाइट कंपनी के मालिक और भारतीय क्रिकेटर्स संघ के सदस्य हैं।

और पढ़ें: धवन से पूछा गया- क्या धोनी को संन्यास लेना चाहिए, जानिए क्या रहा 'गब्बर' का जवाब

इसी तरह से गुप्ता ने आरोप लगाया कि गायकवाड़ का भी हितों का टकराव बनता है, क्योंकि वह एक अकादमी के मालिक हैं और बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त समिति के सदस्य हैं। उनके अनुसार पूर्व भारतीय महिला कप्तान रंगास्वामी सीएसी के अलावा आईसीए में भी हैं। सीएसी ने दिसंबर में महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में डब्ल्यूवी रमन का चयन किया था, लेकिन तब वह तदर्थ समिति थी।

Story first published: Sunday, September 29, 2019, 6:54 [IST]
Other articles published on Sep 29, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+