Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आज पहली बार धोनी के बिना T20 मैच खेलने उतरेगी टीम इंडिया, जानिए मैच का समय

कोलकाता। टीम इंडिया और मेहमान वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच आज फटाफट क्रिकेट यानी टी-20 सीरीज का आगाज होगा। यह मैच कई मायनों में अहम है। सबसे अहम इसलिए क्‍योंकि भारतीय टीम पहली बार महेंद्र सिंह धोनी के बिना टी20 क्रिकेट मैच में उतरेगी। हालांकि कप्तान विराट कोहली ने इसे 'धोनी युग की समाप्ति' मानने से इनकार किया है । दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान धोनी को भारतीय टी20 टीम से बाहर किये जाने के करीब एक सप्ताह बाद कोहली ने कहा था कि वह भारत की रणनीति का अभिन्न अंग हैं ।

मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भी कहा कि धोनी के लिये टी20 के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं । कोहली को तीन मैचों के लिये आराम दिया गया है । रोहित शर्मा उनकी गैर मौजूदगी में टी20 टीम की अगुवाई करेंगे। रोहित शर्मा को भरोसा है कि रविवार से शुरू हो रही श्रृंखला में करिश्माई विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत अपने प्रदर्शन से प्रभावित करेंगे।

धोनी की बल्लेबाजी फॉर्म लंबे समय से खराब चल रही है। पंत के पास ऐसे में खेल के इस सबसे छोटे प्रारूप में टीम में जगह पक्की करने का शानदार मौका होगा। सीनियर खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को भी प्रदर्शन में निरंतरता की कमी के बाद भी खुद को साबित करने का एक और मौका मिला है। रोहित ने कहा, 'धोनी पिछले कई वर्षों से हमारे लिए बहुत बड़े खिलाड़ी रहे हैं। मैदान में हमें उनकी अनुभव की कमी खलेगी लेकिन ऋषभ और दिनेश के पास अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मौका होगा। उन्हें खुद को साबित करने का मौका मिला है।'

टीमें

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, कृणाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद

वेस्टइंडीज : कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), फेबियन एलेन, डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेयर, कीमो पाल, कीरोन पोलार्ड, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, ओशाने थामस, खारी पियरे, ओबेद मैकाय, रोवमैन पावेल, निकोलस पूरान

मैच का समय : शाम सात बजे से

Story first published: Sunday, November 4, 2018, 12:58 [IST]
Other articles published on Nov 4, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+