|
मुरली विजय से कोहली के खिलाफ बोले पेन
फिलहाल पर्थ के मैदान पर कोहली और विपक्षी कप्तान टिम पेन के बीच हुई गर्मागर्म बहस मैदान के बाहर भी छाई हुई है। पेन और कोहली के बीच हुई इस तीखी बहस के बीच अंपायर को बीच-बचाव करने आना पड़ा था। उसके बाद भारत की बल्लेबाजी के समय भी टिम पेन नहीं माने और बल्लेबाजी कर रहे मुरली विजय को बोले, 'मैं जानता हूं वह (विराट कोहली) तुम्हारा कप्तान है, लेकिन एक युवक के तौर पर तुम वास्तव में उसको पसंद नहीं कर सकते हो।' पेन की यह बात वीडियो में सुनी जा सकती है।
|
इससे पहले का मामला ये है-
गौरतलब है कि पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन विराट और कंगारू कप्तान टिम पेन के बीच दरअसल तनातनी का माहौल गया था। पेन जब बल्लेबाजी कर रहे थे तब कोहली और उनके साथियों ने विकेट के पीछे कैच लपकने की अपील की और माइक्रोफोन में कोहली की आवाज कैद हो गई, जिसमें उन्होंने कहा, 'अगर वह इसमें गड़बड़ी करता है तो सीरीज 2-0 से आगे हो जाएगी।' ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भी इसका जवाब देते हुए कहा, 'इसके लिए पहले तुम्हें बल्लेबाजी करनी होगी।' इस बात का भी वीडियो वायरल हो चुका है।

कोहली के बर्ताव से बौखलाए कंगारू
कोहली-पेन के बीच हुए शब्दों के वार को नाथन लियोन ने ज्यादा तूल ना देते हुए कहा था कि कोहली आपके दिमाग के साथ अक्सर खेलते रहते हैं। लेकिन, लगता है बाकी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों को कोहली का यह रूप रास नहीं आ रहा है। पूर्व कंगारू बल्लेबाज माइकल हसी ने कोहली के बर्ताव पर नाखुशी जाहिर करते हुए कहा, 'कोहली अपने आपे से बाहर हैं। मुझे उस समय (टिम पेन से भिड़ंत के समय) उनका रवैया पसंद नहीं आया।' कोहली के रवैये को नापसंद करने वाले खिलाड़ियों में हसी अकेले नहीं हैं, पूर्व कंगारू कप्तान एलन बार्डर ने भी कोहली की आलोचना करते हुए कहा- 'मैनें किसी और कप्तान को इस तरह से बर्ताव करते हुए पहले नहीं देखा।'


Click it and Unblock the Notifications
