INDvAUS: टिम पेन ने अपनी ही टीम के तूफानी गेंदबाज पर फोड़ा ऑस्ट्रेलिया की हार का ठीकरा
नई दिल्ली। भारत के खिलाफ एडिलेड में पहला टेस्ट करीबी मुकाबले में गंवाने के बाद कंगारू कप्तान टिम पेन की निराशा उभर आई है। पेन ने मैच हारने के बाद मिशेल स्टार्क की आलोचना की। मिशेल स्टार्क जैसे टीम के सबसे मुख्य गेंदबाज की आलोचना करना ये दर्शाता है कि कंगारू कप्तान किस हद तक पहला मैच हारकर गुस्से में हैं।
स्टार्क पर भी ठीकरा फोड़ते हुए पेन ने कहा कि मिशेल स्टार्क आग उगलती गेंदबाजी करने में नाकामयाब साबित हुए। यह वो स्टार्क नहीं थे जो अपनी बेस्ट फार्म में हों। इसके अलावा पहली पारी में भारत से कुछ रनों से पिछड़ जाना भी हार के कारणों में गिना जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया पहला मैच 31 रनों से तब हारा जब टीम की ओर से नाथन लियोन ने एक पारी में 6 विकेट निकाले और शॉन मार्श ने अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा कंगारूओं की ओर से कोई सकारात्मक बात नहीं निकल सकी।
स्टार्क के बारे में पेन ने कहा, 'मैं लंबे समय से देख रहा हूं कि स्टार्क जब अच्छी फार्म में होते हैं तो कुछ और होते हैं और खराब फार्म में एकदम अलग ही हो जाते हैं। उनकी बेस्ट और सबसे खराब फार्म के बीच में एक बहुत ही बड़ा अंतर है।' हालांकि पेन ने उम्मीद जताई है कि स्टार्क समय के साथ बेहतर होते जा रहे हैं और उन्होंने एडिलेड में अपना कुछ योगदान दिया है पर वे वैसा काम नहीं कर सके जैसा की वो करने के लिए जाने जाते हैं। आपको बता दें कि पर्थ टेस्ट के लिए शेन वार्न ने हैड्सकॉम्ब की जगह मार्कस स्टोनिस को टीम में लेने की वकालत की है ताकि स्टार्क के कंधे से कुछ बोझ उतारा जा सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
