नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में नए बदलाव देखेने को मिल रहे हैं। अभी हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नए कोच जस्टिन लैंगर को नियुक्त किया था। नए कोच लैंगर ने अगले महीने होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन को वनडे का नया कप्तान चुना है। बता दें की गेंद से छेड़छाड़ के मामले के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस प्रकरण के बाद क्रिकेट जगत में ऑस्ट्रेलिया की साख को काफी धक्का पहुंचा था। ऐसे में नए कोच ने पेन पर भरोसा जताया है। वहीं टी20 की कमान एरान फिंच के हाथों में दी गई है। गौरतलब हो की गेंद से छेड़छाड़ मामले में स्टीव स्मिथ पर 12 महीने का प्रतिबंध लगा है।
सीए ने जताया भरोसाः क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की चयन समिती के अध्यक्ष ट्रेवर हॉन्स ने कहा की पेन की क्षमता पर उन्हें पूरा भरोसा है की वो अपनी 15 सदस्यीय टीम का अच्छे से नेतृत्व करेंगे। ऐरोन फिंच टीम के उपकप्तान होंगे। उन्होंने कहा की ऑस्ट्रेलिया भले ही अपने बुरे दौर से गुजर रहा हो लेकिन पेन तेजी से निखर के सब के सामने आए हैं। लंबे समय तक पेन क्रिकेट से बाहर थे तब वह सन्यास लेने के बारे में भी विचार कर रहे थे लेकिन उन्होंने पिछले साल नवंबर माह में वापसी की। हॉन्स का विश्वास है की टिम पेन बेहतर कप्तान होंगे हालांकि उन्होंने स्पष्ट क्या की सही समय पर स्थायी कप्तान के बारे में विचार किया जाएगा। गौरतलब हो की इंग्लैंड दौरे का पहला मैच 13 जून को लार्डस में खेला जाएगा।
टी20 पर रहेगी नजरः सीए ने इंग्लैंड दौरे पर होने वाले एकमात्र टी20 मैच के लिए भी 14 सदस्यीय टीम का गठन किया है। इस टीम की अगुवाई की जिम्मेदारी ऐरान फिंच को सौंपी गई है।वहीं एलेक्स केरी इस टीम के उपकप्तान होंगे।
इस प्रकार है ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम : टिम पेन (कप्तान), एरोन फिंच (उप-कप्तान), एश्टन एगर, एलेक्स केरी, जोश हैज़लवुड, ट्रेविस हेड, नाथन लियोन, ग्लेन मैक्सवेल, शॉन मार्श, जाइ रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, डी आर्सी शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, मार्कस स्टोइनिस, एंड्रयू टाई.
ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी: ऐरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स केरी (उप-कप्तान), एश्टन अगर, ट्रेविस हेड, निक मैडिनसन, ग्लेन मैक्सवेल, जाइ रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, डी आर्सी शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्विपसन, एंड्रयू टाई, जैक वाइल्डरमथ.