Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvs AUS: भारतीय टीम को जीत का हकदार बताते हुए टिम पेन ने कही ये बात

India Vs Australia: Tim Paine says We thought we could beat India in Australia | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। कंगारू कप्तान टिम पेन ने विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को मुबारकबाद देते हुए कहा कि विदेशी सरजमीं पर जीत हासिल करना कितना मुश्किल होता है यह बात हमने भारत दौरे पर महसूस की है। ऐसे में खासतौर पर विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री मुबारकबाद के हकदार हैं। पेन ने सिडनी टेस्ट के बारिश के कारण ड्रॉ होने के बाद ये बात कही।

पेन ने कहा पिछले दो टेस्ट में हम बैकफुट पर थे। हमारे पास एडिलेड में खेले गए सीरीज के पहले मैच में जीत की संभावना थी। लेकिन भारतीय टीम टेस्ट सीरीज के दौरान बड़े मौकों पर हम पर हावी रही। सीरीज के आखिरी दो मैचों में उन्होंने हमें कोई मौका नहीं दिया इसलिए वो सीरीज जीत के हकदार थे। उन्होंने पूरी सीरीज के दौरान सकारात्मक रुख अपनाया। हमने सीरीज के दौरान बहुत से उतार चढ़ाव देखे। हमारी टीम में कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। पेन ने भारतीय गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि वो संभवत: दुनिया के सबसे बेहतरीन पेस अटैक का सामना कर रहे थे। आशा करता हूं कि टीम के खिलाड़ियों को उससे सीख मिली होगी।

लेकिन हमने एक बात यहां निश्चित तौर पर सीखी कि रन बनाना टेस्ट क्रिकेट में बेहद जरूरी है। टीम के लिए सीरीज में कई सकारात्मक बातें भी सामने आई और टीम में कई नए चेहरों को मौका मिला। उन्होंने आकर विरोधी टीम पर दबाव भी डाला। हमारी टीम किसी तरह के भ्रम की स्थिति में नहीं है। क्रिकेट एक मजेदार खेल है और हम ये जानते हैं कि यहां बदलाव बड़ी तेजी से होता है। जब उनसे पूछा गया कि क्या आप सीरीज के बाद थकान महसूस कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, नहीं मैं बिलकुल ठीक हूं। सीरीज के बाद अब हम कुछ दिन घर में गुजारेंगे इसके बाद बिग बैश में शिरकस्त करेंगे। इसके बाद हम श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज की तैयारी में जुट जाएंगे जो घर पर हमारे लिए अगली बड़ी चुनौती है।

Story first published: Monday, January 7, 2019, 17:48 [IST]
Other articles published on Jan 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+