इंग्लैंड से मिली शर्मनाक हार के बाद छलका ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का दर्द, दिया चौंकाने वाला बयान

नई दिल्ली। क्रिकेट का खेल अपने नए रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है। ऐसा ही एक मुकाबला देखने को मिला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच । यह मुकाबला कई मामलो में ऐतिहासिक रहा। गौरतलब हो की इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने इतिहास रच दिया और 50 ओवर में वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 481 रन बना डाला। इससे भी खास बात यह है की इस मुकाबले में 107 गेंदो पर कोई रन नहीं बने थे। इसके बावजूद भी इंग्लैंड की टीम ने 21 छक्के और 41 चौकों की मदद से इतिहास रच डाला। वहीं इस मुकाबले में अगर रिचर्डसन एक ओवर मेडन न डालते तो शायद इंग्लैंड का आंकड़ा 500 के पार भी जा सकता था। इस शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने एक बड़ा बयान दिया है।

दिया बड़ा बयानः ऑस्ट्रेलिया की टीम इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसे नहीं मालूम था कि उसके नाम एक और बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ने जा रहा है। दरअसल इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 37 ओवर में 239 रनों पर ऑलआउट करके यह मैच 242 रनों से जीता। यह जीत इंग्लैंड की सबसे बड़ी जीत है वहीं यह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी हार है। इस करारी शिकस्त के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टीम पेन ने कहा कि ये उनके जीवन का सबसे मुश्किल दिन रहा। उन्होंने कहा कि पिछले मैच में सिर पर गेंद लगने के कारण मुझे दर्द महसूस हो रहा था, लेकिन सच कहूं तो इस मैच में मिला दर्द अधिक था। उन्होंने कहा, 'हमारा हर प्रयास असफल रहा। सामान्य तौर पर एक या दो घंटे के बाद आपको कुछ विकेट हासिल होते हैं, लेकिन यह काफी लंबे समय तक चला। मुझे नहीं लगता कि परिस्थितियां, विकेट और हमने पहले जो किया वो सभी इस परिणाम का कारण हैं। हमने कुछ ऐसे खिलाड़ियों का सामना किया, जिन्होंने हमें पछाड़ दिया। वहीं इंग्लैंड के कप्तान ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व करने का मौका है।

Story first published: Wednesday, June 20, 2018, 16:02 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+