Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टिम पेन ने माइकल क्लार्क के दावों को बताया झूठा, कहा- IPL के लिये कभी नहीं बरती नरमी

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने हाल ही में दावा किया था कि साल 2018-19 में जब भारतीय टीम दौरे पर आई थो तो कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैदान पर भारतीय कप्तान विराट कोहली की स्लेजिंग करने से सिर्फ इसलिये बचते रहे क्योंकि वो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने कॉन्ट्रैक्ट को नहीं गंवाना चाहते हैं। पूर्व कप्तान के इस दावे को मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन ने खारिज करते हुए कहा कि यह सच नहीं है, हमारी टीम बेवजह विराच कोहली को उकसाना नहीं चाहती थी।

और पढ़ें: आखिर क्या है धोनी और कोहली की कप्तानी में अलग, भारतीय टीम के पूर्व कोच ने बताया अंतर

टिम पेन ने माइकल क्लार्क के दावों को गलत बताते हुए कहा कि 2018-19 में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान टीम मैनेजमेंट की ओर से लिया गया यह रणनीतिक फैसला था, इसके पीछे कोई और मकसद नहीं था।

'ईएसपीएनक्रिकइंफो' से बात करते हुए टिम पेन ने कहा, 'मैंने ज्यादा लोगों को विराट के साथ उलझते हुए नहीं देखा था या फिर उन्हें आउट करने में हिचकिचाते हुए नहीं देखा था। मुझे लगता है कि जिस भी गेंदबाज के हाथ में गेंद होती तो वो यह नहीं सोचता कि सामने वाले की विकेट लेने से उसे निजी तौर पर फायदा होगा या नुकसान। ऐसे में हम चाहे गेंदबाजी करें या फिर बल्लेबाजी, हम ऑस्ट्रेलिया के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ देकर जीत हासिल करने की पूरी कोशिश करते हैं।'

और पढ़ें: आकाश चोपड़ा ने भारत-पाक खिलाड़ियों से चुनी ऑल टाइम टेस्ट 11, कप्तानों से भरी है टीम

उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि विराट कोहली को लेकर कौन सा खिलाड़ी उन्हें मैदान पर पूरा जोर लगाता नजर नहीं आया। हालांकि यह सच है कि हम विराट कोहली को उकसाकर किसी तरह की लड़ाई नहीं करना चाहते थे क्योंकि हमें लगता था कि ऐसा करने से वह और बेहतर खेलने लगता है।

गौरतलब है कि भारतीय टीम को इस साल अक्टूबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये जाना है जहां पहले टीम टी20 विश्व कप में भाग लेगी जिसके बाद उसे 4 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलनी है।

और पढ़ें: कोरोना वायरस से लड़ने के लिये भारत-पाकिस्तान सीरीज चाहते हैं शोएब अख्तर, जानें क्या कहा

इस दौरे के बारे में बात करते हुए पेन ने कहा, 'कौन जानता है कि इस श्रृंखला में क्या होगा और हमने डाक्यूमेंट्री में देखा कि उन में से कुछ मैचों के दौरान भी काफी तनाव था। मैं भी निश्चित रूप से खुद को नहीं रोक रहा था लेकिन इस समय आईपीएल इतना बड़ा नहीं है इसलिये मेरे पास गंवाने के लिये कुछ नहीं है।'

Story first published: Friday, April 10, 2020, 15:15 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+