Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

57 मैचों में सिर्फ 148 रन बनाने वाला खिलाड़ी बना न्यूजीलैंड की T-20 टीम का कप्तान

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ होने जा रही तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज की शुरूआत 1 सितंबर को शुरू होने जा रही है, जबकि दूसरा मैच 3 तो तीसरा मैच 6 सितंबर को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियम्सन को आराम दिया गया है। वहीं तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को भी आराम दिया गया है। टीम की कप्तानी 57 टी20 मैचों में महज 148 रन बनाने वाले टिम साउदी को दी गई है।

साउदी एक तेज गेंदबाज हैं जो इस फाॅर्मेट में 67 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। अब इस 30 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी पर टीम को टी20 सीरीज जीताने की जिम्मेदारी है। वहीं रॉस टेलर और मार्टिन गप्टको टीम में शामिल करते हुए न्यूजीलैंड क्रिकेट ने युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों में संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। टीम में स्पिन आक्रमण को मजबूत करने के इरादे से ईश सोढ़ी, मिचेल सैंटनर, टॉड एस्टल को शामिल किया गया है।

न्यूजीलैंड के चयनकर्ता गेविल लार्सन ने कहा, "केन और ट्रेंट ने हाल ही में हुए विश्व कप में बहुत बड़ा रोल निभाया था और आगे हमें कई महत्वपूर्ण सीरीज खेलनी है जिसके कारण हमें उन्हें आराम देना चाहते हैं।" उन्होंने आगे का कि विश्व कप के बाद हम अगले विश्व टूर्नामेंट के लिए तैयारी कर रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ यह सीरीज उनके कठिन घरेलू माहौल में चुनौतीपूर्ण होगी। हमारी टी20 टीम पिछले दो सालों में लगातार अच्छा करती रही है।

टीम इस प्रकार है-
टीम :
टिम साउदी (कप्तान), टॉड एस्टल, टॉम ब्रूस, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, लॉकी फग्र्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, स्कॉट कुगलेइजन, डेरिल मिशेल, कॉलिन मुनरो, सेथ रेंस, मिशेल सेंटनर, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर ), इश सोढ़ी, रॉस टेलर।

Story first published: Tuesday, August 20, 2019, 15:43 [IST]
Other articles published on Aug 20, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+