इस खास लिस्ट में दिग्गज खिलाड़ियों के साथ शामिल हुए कोहली, बने इकलौते भारतीय
नई दिल्लीः पत्रिका टाइम ने इस साल की 100 प्रभावशाली हस्तियों की सूची जारी की है। इस सूची में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम भी शामिल है। कोहली के अलावा इस सूची में ओला कैब के सह संस्थापक भावीश अग्रवाल, बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और भारतीय मूल के माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला का नाम शामिल है। पत्रिका का दावा है कि इस सूची में उन लोगों का नाम है जिनके बारे में मानना है कि यह समय उनका है।
मास्टर ब्लास्टर तेंदुलकर ने की तारीफः
सबसे खास बात है कि 100 लोगों की इस सूची में केवल 6 खिलाड़ियों का ही नाम है, जिनमें 4 खिलाड़ी अमेरिका के हैं वहीं स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर और भारत से एक नाम है विराट कोहली का। इस सफलता के बाद लोग कोहली को बधाई दे रहे हैं, उनको शुभकामना देते हुए सचिन तेंदुलकर ने भी लिखा कि कोहली का लगातार अच्छा प्रदर्शन और उनकी रनों की भूख ही उनकी पहचान बन गई है। उन्होंने कहा कि मैंने कोहली को पहली बार अंडर-19 के विश्व कप में कोहली को भारत का नेतृत्व करते हुए देखा था। तेंदुलकर ने आगे लिखा कि कोहली जिस तरह से आलोचकों का सामना करते हैं वह सराहनीय है।
सचिन हैं कोहली के आदर्शः
विराट आज भले ही सफलता के शीर्ष पर हों लेकिन लेकिन वो आज भी यह स्वीकार करते हैं कि वो तेंदुलकर के फैन हैं। विराट अक्सर कहते हैं कि अपने शुरुआती दिनों में वे सचिन से प्रभावित थे। मुंबई में हुए भारत और वेस्ट इंडीज के टेस्ट मुकाबले में जिसमें तेंदुलकर ने अपना आखिरी मैच खेला था उस मैच में कोहली ने सचिन के पैर छूकर आशीर्वाद लिए थे। कोहली ने कहा था कि उऩका मेरे जीवन पर गहरा प्रभाव रहा है,और मैं इसकी अहमियत समझता हूं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
