नई दिल्ली। एक बार फिर से टीम इंडिया के पूर्व डायरेक्टर रवि शास्त्री ने एक दम मिर्ची लगने वाली बात बोल कर पुरानी बहस को छेड़ दिया है। पुरानी बहस यानी कि धोनी बनाम कोहली।
#Asia cup: धोनी के कटे सिर वाले एड पर शास्त्री ने कहा नो कमेंटस
दरअसल सीईएटी अवार्ड के मौके पर रवि शास्त्री ने विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि अगर वो सेलेक्टर होते तो वो कोहली को वनडे टीम का कप्तान बना देते। शास्त्री ने कहा कि ये फैसला लेना थोड़ा सा मुश्किल जरूर है लेकिन बिल्कुल सही है। विराट कोहली क्रिकेट के तीनों फार्मेंट में बेस्ट हैं और इसलिए अगर मैं होता तो उन्हें जरूर वनडे टीम का कप्तान बना देता।
तो धोनी नहीं चाहते कि विराट के सगे रवि शास्त्री बने कोच?
मालूम हो कि महेन्द्र सिंह धोनी ने साल 2014 के दिसंबर में आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान टेस्ट टीम से संन्यास ले लिया था जिसके बाद विराट कोहली को टेस्ट टीम का कैप्टन बना दिया गया था। तब से ही धोनी बनाम कोहली को लेकर बहस होती आयी है। कहा तो ये भी जाता है कि धोनी के अकस्मात संन्यास लेने के पीछे कोहली का बढ़ता कद और शास्त्री का बढ़ता प्रभाव ही था। वैसे भी शास्त्री को कोहली के काफी नजदीक बताया जाता है।
तो क्या क्रिकेट के मैदान के जय-वीरू हैं विराट-शास्त्री, उगलेंगे शोले!
अपनी बात कहते हुए शास्त्री ने कहा कि मेरे ख्याल से कोहली को अब तीनों फार्मेंट की कप्तानी सौंप देनी चाहिए और धोनी को कोहली की कप्तानी में खेलना चाहिए, वैसे बतौर खिलाड़ी धोनी अभी भी अच्छा खेल रहे हैं। धोनी ने ही कोहली को तैयार किया है इसलिए अब उन्हें केवल गेम को इन्जवाय करना चाहिए।
जानिए टीम इंडिया के नये कोच रवि शास्त्री के बारे में अनकही बातें