मुश्किल में पड़ सकते हैं फुटबॉल स्टार रोनाल्डो, अमेरिकी महिला ने लगाया रेप का आरोप
नई दिल्ली। फुटबॉल जगत के मशहूर खिलाड़ी और पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो मैदान पर अपनी सुर्खियों के लिए खासा मशहूर हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रहती है। 5 बार प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब जीत चुके रोनाल्डो ने अभी हाल ही में रियल मेड्रिड से युवेंट्स में 100 मिलियन यूरो के करार के साथ ट्रांसफर लिया है। हालांकि इस क्लब के साथ जुड़ने के साथ ही उनके प्रदर्शन में भी वो धार नहीं दिखाई देती है , लेकिन वहीं उनके ऊपर एक बार फिर एक बड़ा आरोप लगा है। दरअसल एक अमेरिकी महिला ने पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर रेप का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक रोनाल्डो ने उसका साल 2009 में रेप किया था। हाल ही में उस महिला के बयान को एक जर्मन मैगजीन ( Der Spiegel) ने छापा था। वहीं रोनाल्डो ने इस पूरे बयान को बेबुनियाद करार देते हुए कहा कि वो इस तरह की खबर छापने वाले मैगजीन पर मुकदमा करेंगे।
ये भी पढ़ें-Asia Cup 2018: इस बेहद खास रिकॉर्ड से चूके टीम इंडिया को एशिया विजेता बनाने वाले 'हिटमैन' शर्मा
मैगजीन के मुताबिक यह रेप 2009 में लॉस वेगास के एक होटल के कमरे में हुआ था। मैगजीन ने यह बयान कथित पीड़ित महिला कैथरीन मायोर्गा के वकील की ओर से छापा है। मैगजीन में आगे बताया गया है कि इसके बाद मायोर्गा और रोनाल्डो ने कोर्ट के बाहर ही मुद्दे को सुलझा लिया था। इसके लिए रोनाल्डो ने उन्हें $375,000 की भारी भरकम रकम दी थी और उनसे वादा लिया गया था कि वह इसके बारे में फिर कभी बात नहीं करेंगी। वहीं रोनाल्डो के वकीलों द्वारा मैगजीन को निशाना बनाए जाने को लेकर मैगजीन के एडिटर ने बयान दिया है कि इस रिपोर्ट को पब्लिश करने के पहले उन्होंने कई बार रोनाल्डो और उनके मैनजमेंट को इन आरोपों के बारे में लिखा था लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
