Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी ट्रॉफीः बिहार के गेंदबाज ने तोड़ा बिशन सिंह बेदी का 44 साल पुराना रिकॉर्ड

नई दिल्ली। बिहार के एक होनहार क्रिकेटर ने रणजी ट्रॉफी में बिशन सिंह बेदी जैसी दिग्गज स्पिन गेंदबाज का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बिहार के आशुतोष अमन रणजी ट्रॉफी के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के इस सत्र में अब तक 68 विकेट लिए हैं। जबकि बिशन सिंह बेदी ने 1974-75 के सत्र में कुल 64 विकेट लिए थे।

बता दें आशुतोष भी बेदी की ही तरह बाएं हाथ के ही गेंदबाज हैं। बस फर्क इतना है कि बेदी स्पिनर थे और आशुतोष एक तेज गेंदबाज हैं। आशुतोष ने पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप में राउंड 9 के मैच में मणिपुर के 11 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। उनके इस शानदार प्रदर्शन के दम पर बिहार ने यह मुकाबला तीसरे दिन ही तीन विकेट से जीत लिया।

अब रणजी के एक सत्र में सबसे ज्यादा विकेट के मामलें में बेदी नंबर दो पर पहुंच चुके हैं। जबकि डोडा गणेश इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने कुल 62 विकेट लिए थे। आशुतोष के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते मणिपुर के तीन बल्लेबाज ही दहाई के अंक तक पहुंच पाए। इस मैच में बिहार ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। उसका यह फैसला सही साबित हुआ और मणिपुर की पूरी टीम 32 ओवर में 156 रन पर पवेलियन लौट गई। बिहार की ओर से कप्तान आशुतोष अमन ने 39 रन देकर चार और समर कादरी ने 49 रन पर पांच विकेट हासिल किए। मणिपुर की ओर से मयंक राघव ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान यशपाल सिंह ने 26 और विकेटकीपर अहमद शाह ने 13 रन बनाए। इन तीनो को छोड़कर मणिपुर का कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंच पाया। ऋतिक कनौजिया और टेनीसन सिंह खाता भी नहीं खोल पाए।

Story first published: Wednesday, January 9, 2019, 17:18 [IST]
Other articles published on Jan 9, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+