Champions Trophy: Ind VS Bang: ये रहे हटके मोमेंट्स ऑफ द मैच

By Rajeevkumar Singh

बर्मिंघम। रोहित शर्मा के शानदार शतक और विराट कोहली के साथ बेहतरीन साझेदारी की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को 9 विकेट से करारी मात दी और अब टीम फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ भिड़ेगी। इस मैच के ये रहे अहम मोमेंट्स -

भुवनेश्वर ने सौम्या सरकार को जीरो पर किया आउट

भुवनेश्वर ने सौम्या सरकार को जीरो पर किया आउट

भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में बांग्लादेश के ओपनर सौम्या सरकार को जीरो रन पर आउट कर पवेलियन भेज दिया। दाहिने हाथ के पेस बॉलर भुवनेश्वर की एक गेंद को ड्राइव करने के चक्कर में सौम्या सरकार चकमा खा गए और गेंद स्टंप में घुस गई। भुवनेश्वर ने पहले ही ओवर में विकेट लेकर भारत की जीत के लिए शानदार शुरुआत कर दी। यह मैच का पहला हटके मोमेंट्स था।

केदार जाधव ने तमीम इकबाल को किया क्लीन बोल्ड

बांग्लादेश के बैट्समेन मुशफिकुर रहीम और तमीम इकबाल के बीच साझेदारी मजबूत हो रही थी और ऐसे खतरे के समय में भारत को विकेट की जरूरत थी। विराट कोहली ने पार्ट टाइम बॉलर केदार जाधव को मौका दिया। 70 रन बनाकर खेल रहे इकबाल स्पिनर जाधव की एक बॉल को स्वीप करने के चक्कर में क्लीन बोल्ड हो गए।

मुशफिकुर रहीम का विराट कोहली ने लिया कैच

मुशफिकुर रहीम का विराट कोहली ने लिया कैच

केदार जाधव की एक गेंद पर विराट कोहली ने मुशफिकुर रहमान का कैच लिया और यह बांग्लादेश के लिए पांचवां झटका था। मुशफिकुर रहीम जमकर खेल रहे थे और उनके आउट होने के बाद विराट ने जाधव के साथ मिलकर जश्न मनाया। इस दौरान विराट ने अपना जीभ बाहर निकालकर दिखाया। विराट का यह रूप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जसप्रीत बुमरा के यॉर्कर से महमुदुल्लाह चित

भारतीय टीम के यॉर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमरा की बेहतरीन गेंद पर महमुदुल्लाह रियाद 21 पर क्लीन बोल्ड हो गए। बड़ा स्कोर खड़ा करने के लिए बांग्लादेश की टीम के लिए महमुदुल्लाह आखिरी उम्मीद की किरण थे लेकिन वो भी जसप्रीत बुमरा की यॉर्कर पर गच्चा खा गए।

रोहित शर्मा ने जड़ा ओडीआई का 11वां शतक

रोहित शर्मा ने जड़ा ओडीआई का 11वां शतक

भारत के दाहिने हाथ के ओपनर बैट्समेन रोहित शर्मा ने पहले शानदार अर्द्धशतक लगाया। आक्रामक तरीके से वनडे इंटरनेशनल करियर का 32वां मैंच खेलते हुए रोहित शर्मा ने 57 गेंदों पर पचासा लगाया जिसमें 7 चौके शामिल रहे। इसके बाद रोहित ने 111 गेंदों पर करियर का 11वां शतक जड़ दिया। रोहित शर्मा का शतक हटके मोमेंट्स रहा। छक्का मारकर रोहित ने शतक पूरा किया और 123 रनों की जबर्दस्त नाबाद पारी खेली जिसकी बदौलत बांग्लादेश 9 विकेट से बुरी तरह हारा। रोहित शर्मा ने कुल 15 चौके ओक 1 छक्के लगाए।

विराट कोहली ने सबसे तेजी से बनाए 8000 ओडीआई रन

विराट कोहली ने सबसे तेजी से बनाए 8000 ओडीआई रन

विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए एक और रिकॉर्ड बनाया। वे ओडीआई में सबसे तेज गति से 8000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। विराट कोहली 175 इनिंग्स में 8000 रन पूरे कर साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी एबी डेविलियर्स का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। जब विराट बैटिंग के लिए आए थे तो इस मुकाम को हासिल करने के लिए उनको 88 रनों की जरूरत थी। 87 रनों पर पहुंचने के बाद कोहली ने शब्बीर रहमान की गेंद को लॉन्ग ऑफ पर खेलकर एक रन लिया और रिकॉर्ड बना लिया। यह भी हटके मोमेंट था।

कोहली ने जब बनाया भारत की जीत का रन

कोहली ने जब बनाया भारत की जीत का रन

कप्तान विराट कोहली ने जीत का रन बनाकर भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा दिया। विराट ने चौका लगाया और 96 रन बनाकर नाबाद रहे। शब्बीर रहमान की एक गेंद को कवर पर ठेलकर विराट ने चौका जड़ दिया। जीत का रन बनाने के लिए बल्ला घुमाने के बाद विराट ने खुशी से हवा में मुक्के को लहराया। इसके बाद रोहित और विराट ने एक दूसरे को गले लगाया और जीत की बधाई दी। यह भी हटके मोमेंट रहा।

Story first published: Friday, June 16, 2017, 1:18 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+