For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट को चाहिए क्रिकेट से ब्रेक, BCCI से मांगी छु्ट्टी, कौन होगा बांग्लादेश में टेस्ट कप्तान?

मुंबई। भारत के क्रिकेट स्टार विराट कोहली के बारे में एक बड़ी खबर आ रही है...कि उन्होंने बीसीसीआई को अपनी छु्ट्टी की अर्जी भेजी है क्योंकि वो लगातार क्रिकेट खेलते-खेलते थक गये हैं और उन्हें थोड़ा सा ब्रेक चाहिए।

अगर यह बात सही है तो जून में टीम इंडिया के बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया का टेस्ट कप्तान कौन होगा? इसको लेकर बीसीसीआई चितिंत हो सकती है क्योंकि महेन्द्र सिंह धोनी ने टेस्ट मैचों से संन्यास ले लिया है, ऐसे में उनकी जगह टेस्ट की कप्तानी विराट कोहली को सौंपी गई है लेकिन अगर विराट बांग्लादेश दौरे पर नहीं जाते हैं तो टेस्ट का कप्तान कौन होगा.. इस पर अब सबकी नजर होगी।

न्यूज चैनल आज तक और अंग्रेजी अखबार के मुताबिक कोहली बीसीसीआई सेक्रेटरी अनुराग ठाकुर से इस विषय पर बात कर चुके हैं लेकिन अभी तक विराट की छुट्टी मंजूर नहीं हुई है। अगर सच में विराट, बांग्लादेश नहीं जाते हैं तो देखना दिलचस्प होगा कि उनकी जगह यह कैप्टन की सीट पर कौन बैठेगा? वैसे इस रेस में अजिंक्ये रहाणे और रैना का नाम सबसे आगे है।

गौरतलब है कि विराटकोहली दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए, जिसके बाद उन्होंने विश्वकप खेला और उसके बाद से आईपीएल में बिजी हैं। मालूम हो कि टीम इंडिया जून में बांग्लादेश जाने के बाद अगले दो महीनों में जिंबाब्वे और श्रीलंका दौरे पर जाएगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+