रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के लिये भारतीय टीम का ऐलान, मैदान पर फिर उतरेंगे सचिन-सहवाग-जहीर और युवराज
नई दिल्ली। दुनिया भर में सड़क सुरक्षा को जागरुकता को फैलान के लिये मार्च में खेली जाने वाली रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के लिये भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस सीरीज की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको वो दिग्ग क्रिकेटर मैदान पर खेलते नजर आयेंगे जो 90 के दशक में जन्में लोगों के आदर्श हुआ करते थे। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटर जिसमें सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा और ब्रेट ली जैसे नाम शामिल हैं। ऐसे में इसे लेकर भारतीय टीम के 12 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है।
और पढ़ें: सचिन-कोहली नहीं बल्कि इन 3 खिलाड़ियों की वजह से बदला क्रिकेट: इंजमाम उल हक
इस टीम के ऐलान के बाद भारतीय क्रिकेट फैन्स का सचिन तेंदुलकर-वीरेंदर सहवाग की ओपनिंग जोड़ी को मैदान पर एक बार फिर से देख पाने का सपना साकार हो जायेगा। इस सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े में खेला जायेगा। भारतीय टीम की कप्तानी सचिन तेंदुलकर के हाथों में हैं।
और पढ़ें: मिल गया आर अश्विन को कैरम बॉल सिखाने वाला खिलाड़ी, जानें किस बात का मलाल

एक बार फिर से मैदान पर लौटेंगे पुराने दिग्गज
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के लिये जिन 12 खिलाड़ियों को भारतीय टीम में चुना गया है उनमें सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और जहीर खान का नाम मुख्य रूप से शामिल है। फैन्स के लिये इन खिलाड़ियों को एक बार फिर से मैदान पर देख पाना बेहद रोमांचक अनुभव होगा।
इनके अलावा मैदान पर इरफान पठान और अजित अगरकर भी दोबारा गेंदबाजी करते नजर आयेंगे। भारत के लिये 6 टेस्ट और 23 वनडे खेल चुके समीर दिघे को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दी गई है।

टूर्नामेंट में भाग लेंगी 5 टीमें
भारतीय खिलाड़ियों के अलावा श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी भी इस में भाग लेते दिखाई देंगे। इस सीरीज का मुख्य उद्देश्य है दुनिया भर के लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता को फैलाना, इस सीरीज में क्रिकेट के टॉप स्टार जोंटी रोड्स, ब्रायन लारा, तिलकरत्ने दिलशान, ब्रेट ली और मुथैया मुरलीधरन भी मैदान पर वापसी करेंगे।
टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 5 टीमें इस प्रकार से हैं: इंडिया लीजेंड्स (सचिन तेंदुलकर), ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स (ब्रेट ली), साऊथ अफ्रीका लीजेंड्स (जोंटी रोड्स), श्रीलंका लीजेंड्स (तिलकरत्ने दिलशान) और वेस्टइंडीज लीजेंड्स ( ब्रायन लारा)

कुछ ऐसी नजर आयेगी भारतीय टीम
इस सीरीज में कुल 11 मैच खेले जाएंगे। मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम, नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम सीसीआई में होने हैं। सीरीज का पहला मैच इंडिया लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच 7 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। 22 मार्च को फाइनल मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय टीम इस प्रकार होगी: सचिन तेंदुलकर (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, समीर दिघे, इरफान पठान, अजित अगरकर, जहीर खान, संजय बांगड़, मुनाफ पटेल, मोहम्मद कैफ, प्रज्ञान ओझा और सैराज बहुतुले।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
