पिछले सत्र में आईसीएल का हिस्सा रहे गिलेस्पी ने खुले तौर पर कहा कि बीसीसीआई का आईसीएल खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाना बिल्कुल न्यायसंगत नहीं है।
गिलेस्पी ने बताया कि अहमदाबाद रॉकेट्स के उनके साथी खिलाड़ी और भारत के पूर्व खिलाड़ी रतिंदर सोढ़ी जब एक क्लब मैच देखने पहुंचे तो उनके साथ कैसा व्यवहार किया गया।
गिलेस्पी ने कहा, "सोढ़ी को सुरक्षाकर्मियों की मदद से मैदान से बाहर निकाल दिया गया। वे मैच नहीं देख सके। उनके साथ ऐसा सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि वे आईसीएल से जुड़े हुए हैं।"
गिलेस्पी ने कहा कि आईसीएल से जुड़े खिलाड़ियों के लिए कहीं जगह नहीं है। वे कहीं खेल नहीं सकते।
बकौल गिलेस्पी, "आईसीएल से जुड़े खिलाड़ियों ने ऐसा क्या कर दिया है कि उन्हें इस तरह की सजा दी जा रही है। वे अपने घर के अहाते या पिछवाड़े के अलावा और कहीं नहीं खेल सकते।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।