भारतीय क्रिकेट टीम ने संगीनों के साये में किया अभ्यास
दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच गुरुवार से खेला जाना है लेकिन मैच से चार दिन पहले ही पूरे स्टेडियम को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। स्टेडियम के अंदर और बाहर सुरक्षा इतनी कड़ी कर दी गई कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता।
सुरक्षा का आलम यह है कि खिलाड़ियों को अभ्यास सत्र के दौरान और उसके बाद मीडियाकर्मियों से दूर रखा गया। सूचना यह है कि इस मैच को लेकर मीडिया से औपचारिक बातचीत सिर्फ बुधवार को ही हो सकेगी।
मैच के लिए मीडिया पात्रता दिए जाने को लेकर भी खास सावधानी बरती जा रही है और शहर के पुलिस आयुक्त खुद इस पर नजर रखे हुए हैं। किसी को भी पात्रता देने से पहले आयुक्त की संस्तुति जरूरी है।
मैच के लिए टिकटों की बिक्री सोमवार को शुरू हुई। हालांकि पेचीदी सुरक्षा व्यवस्था और हाल में हुई आतंकी घटनाओं को देखते हुए पहले दिन ज्यादा लोग टिकट के लिए अपने घरों से बाहर नहीं निकले।
उधर, इंग्लैंड टीम के दो समूहों में चेन्नई पहुंचने की संभावना है। एक समूह सोमवार देर रात पहुंच सकता है। इंग्लैंड की टीम शनिवार को ही संयुक्त अरब अमीरात के शहर अबूधाबी पहुंच गई थी। वहां उसने दो दिनों तक अभ्यास किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications