जीव ने हासिल की अब तक की श्रेष्ठ व्यक्तिगत रैंकिंग
पिछले हफ्ते जीव 44वें स्थान पर थे लेकिन रविवार की कामयाबी ने उन्हें 36वें स्थान तक ला दिया है। इससे पहले वर्ष 2006 में जीव गोल्फ की विश्व रैंकिंग में 37वें स्थान तक पहुंचे थे।
अगले हफ्ते बैंकॉक में वोल्वो मास्टर्स ऑफ एशिया टूर्नामेंट खेलने की तैयारी कर रहे जीव ने कहा, "नई ऊंचाई छूकर हमेशा अच्छा महसूस होता है लेकिन इन दिनों मेरा ध्यान इन चीजों पर नहीं है। मैंने जो कुछ हासिल किया है, उसमें मेरा कम और मेरे परिवार का योगदान ज्यादा है। मेरी पत्नी कुदरत की अदम्य इच्छाशक्ति और मेरे परिवार के सहयोग ने मुझे आज इस ऊंचाई पर पहुंचाया है।"
कमाई के मामले में जीव पहले ही एशिया के नंबर-एक गोल्फ खिलाड़ी बन चुके हैं। इस सत्र में वे अब तक लगभग 15 लाख डॉलर कमा चुके हैं।
गोल्फ की विश्व रैंकिंग में भारत के ज्योति रंधावा 147वें, अर्जुन अटवाल 201वें और इंडियन मास्टर्स विजेता एस.एस.पी. चौरसिया 324वें स्थान पर काबिज हैं। इसके बाद शिव कपूर 433वें और गौरव घई 472वें स्थान पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications