Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तीन भारतीय मुक्केबाज़ों को कांस्य

जितेंदर कुमार, अखिल कुमार और एएल लकड़ा ने अपने-अपने वर्ग के सेमी फ़ाइनल मैच में हार गए.

51 किलोग्राम फ़्लाईवेट वर्ग में जितेंदर कुमार को क्यूबा के हर्नान्डेज़ लाफ़िता ने मात दी. दूसरी ओर 57 किलोग्राम वर्ग में एएल लकड़ा भी अपना सेमी फ़ाइनल मैच हार गए.

लेकिन भारत की उम्मीदों को सबसे बड़ा झटका उस समय लगा जब 51 किलोग्राम वर्ग के एक कड़े टक्कर वाले मुक़ाबले में अखिल कुमार हार गए.

टक्कर

अखिल कुमार ने सेमी फ़ाइनल में क्यूबा के यान्किएल लियोन एलार्कान में कड़ी टक्कर दी लेकिन वे दुर्भाग्यशाली रहे. ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले एलार्कान को उन्होंने काफ़ी परेशान किया.

मैंने इस मैच के लिए रक्षात्मक रणनीति बनाई थी. लेकिन एलार्कान ने भी शायद यही रणनीति रखी थी. हालाँकि मैं हार गया लेकिन मैं गर्व से कह सकता हूँ कि मैंने अपनी ओर से कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी अखिल कुमार

मैंने इस मैच के लिए रक्षात्मक रणनीति बनाई थी. लेकिन एलार्कान ने भी शायद यही रणनीति रखी थी. हालाँकि मैं हार गया लेकिन मैं गर्व से कह सकता हूँ कि मैंने अपनी ओर से कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी

जब मैच ख़त्म हुआ तो अखिल कुमार और एलार्कान 4-4 अंकों से बराबर थे. लेकिन जजों ने ज़्यादा मुक्के मारने के आधार पर एलार्कान को विजयी घोषित कर दिया.

इस तरह अखिल कुमार तो भी कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा. मैच के बाद समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में अखिल कुमार ने कहा, "मैंने इस मैच के लिए रक्षात्मक रणनीति बनाई थी. लेकिन एलार्कान ने भी शायद यही रणनीति रखी थी. हालाँकि मैं हार गया लेकिन मैं गर्व से कह सकता हूँ कि मैंने अपनी ओर से कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी."

निराश अखिल कुमार ने कहा कि स्वर्ण पदक न जीत पाने का उन्हें मलाल तो है लेकिन उन्हें ख़ुशी है कि उन्होंने ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले को कड़ी टक्कर दी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+