टीम इंडिया में युवराज सिंह की वापसी को लेकर गौतम गंभीर ने बोला कड़वा सच
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने स्टाइलिश बल्लेबाज युवराज सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। टीम इंडिया में युवराज सिंह की वापसी को मुश्किल बताते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि,' मुझे लगता है कि युवराज सिंह के लिए टीम में वापसी करना मुश्किल होगा।'
बता दें श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज ने युवराज के टीम में न चुने जाने पर चयनकर्ताओं ने कहा था कि युवराज सिंह को आराम दिया गया है। चयनकर्ताओं के बयान पर बोलते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि युवराज सिंह के लिए 'आराम' शब्द सही नहीं है। युवराज ने काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। अगर आप वर्ल्ड कप में युवराज सिंह को खिलाने चाहते हैं तो आपको उन्हें ज्यादा-ज्यादा से मैच खिलाने होंगे।
चैम्पियंस ट्रॉफी में भी युवराज सिंह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे
ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि चयनकर्ता मीडिया से कोई भी बात कहते हों, लेकिन खिलाड़ियों से सही बात कहनी चाहिए। बता दें एक पत्रकार के सवाल के जवाब में चयनकर्ता एमएमसके प्रसाद ने कहा था कि 2019 वर्ल्ड कप के लिए युवराज सिंह के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। हालांकि प्रसाद ने साफ किया था कि उसके लिए उन्हें कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा।
युवराज सिंह आखिर बार वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम में थे, जहां उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। पांच मैचों की सीरिज में युवराज ने शुरुआती तीन मैच खेले थे, जिनमें 4,14 और 39 रन बनाए थे। आखिर के दो मैचों से उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था। चैम्पियंस ट्रॉफी में भी युवराज सिंह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
