यूथ ओलंपिक: 10 मी एयर पिस्टल में भारत की मनु भाकर को गोल्ड मेडल
नई दिल्ली। ब्यूनस आयर्स में चल रहे यूथ ओलंपिक में भारत की निशानेबाज मनुभाकर ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। निशानेबाजी में पहली बार भारत को सोने का तमगा मिला है। 16 साल की मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में 236.5 अंक बनाकर सोना जीता। रूस की इयाना इनिना ने 235.9 अंक के साथ सिल्वर मेडल और निनो खुत्सबरिद्ज ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
भाकर ने आठ महिलाओं के फाइनल में भाकर ने लगातार दबदबा बनाए रखा। उन्होंने 10.0 से शुरुआत की और इसके बाद 10.1 और 10.4 के स्कोर बनाए। वह पहले राउंड के बाद 99.3 अंक से आगे चल रही थीं. दूसरे राउंड में उन्होंने 9.8 के दो स्कोर बनाए लेकिन इसके बाद 10.1 और 9.9 से उन्होंने बढ़त बनाए रखी।
भाकर ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा कि यह जीत उनके लिए बेहद खास है। यह मेरे लिए मनोबल बढ़ाने वाली है क्योंकि मेरा लक्ष्य और ज्यादा गौरवपूर्ण लम्हों के साथ वापस लौटना था। मैंने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया। मेरा लक्ष्य हमेशा अच्छा प्रदर्शन करना, अच्छे निशाने लगाना और अधिक अंक हासिल करना रहा।
2002 में हरियाणा के झज्जर से आने वाली मनु भाकर ने आईएसएसएफ विश्व कप 2018 में मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और टीम इवेंट में दो गोल्ड मेडल जीते थे। गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
