ओलंपिक खेलगांव में मिलेगा हर देश का खाना
बीजिंग, 28 जुलाई: बीजिंग के ओलंपिक खेलगांव में एकत्र हो रहे 200 देशों के 16,000 खिलाड़ियों को उनका मनपसंद भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए 100 विदेशी और 2300 चीनी रसोईयों और वेटरों को नियुक्त किया गया है।
खेलगांव में उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन को चीन, एशियाई, भूमध्यसागरीय और अंतर्राष्ट्रीय जैसी कई श्रेणियों में बांटा गया है। बीजिंग ओलंपिक के दौरान खेलगांव में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और उनके सहयोगी स्टाफ को मिलाकर करीब 16000 लोगों के आने की आशा है।
अधिकारिक रूप से खेलगांव रविवार को खोल दिया गया। खेलगांव में चाय-काफी की दुकाने और सैलून के अलावा डाकघर, पुस्तकालय और अस्पताल भी है। खेलगांव में बने एक प्रमुख रेस्तरां में पांच हजार लोगों के खाने की व्यवस्था है।
खेलगांव के महासचिव वु जिंगमी ने बताया कि खिलाड़ियों को सुरक्षित और उनकी आवश्यक कैलोरी के हिसाब से भोजन उपलब्ध कराने के लिए कड़ाई बरती जाएगी, क्योंकि कुछ खेलों में वजन के बारे में काफी कठोर नियम हैं।
खेलगांव का निर्माण 2005 में शुरू किया गया था। इसमें बने 42 अपार्टमेंट्स में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया गया है। जिससे इनमें बीजिंग में अन्य भवनों की तुलना में दो-तिहाई ऊर्जा की बचत होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications