
कोच बनने की इच्छा जाहिर की
अब आप सोचेंगे कि ये महान हस्ती कौन हैं तो सुनिए उपेंद्र, नॉन क्रिकेट बैकग्राउंड के हैं, और टीम इंडिया के कोच बनने की हसरत रखते हैं। उन्होंने बीसीसीआई को एक पत्र भेजा है जिसमें उन्होंने टीम का कोच बनने की इच्छा जाहिर की है।

जनाब की उम्र 30 साल
जनाब की उम्र 30 साल है और ये नासिक की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते हैं। इनका ईमेल आईडी बीसीसीआई की वेबसाइट पर उपलबद्ध है। उपेंद्र ने अपने खत में लिखा है कि मुझे लगता है कि टीम के कप्तान विराट कोहली को कोच के तौर पर प्रसिद्ध व्यक्ति की जरुरत नहीं है इसलिए मैं टीम का कोच बनना चाहता हूं।

कोहली करेंगे बेइज्जती
इसके बाद उपेंद्र ने लिखा कि अगर सीएसी द्वारा किसी भी पूर्व क्रिकेटर को कोच बनाया जाता है तो विराट कोहली उनकी भी इसी प्रकार बेइज्जती करेंगे जैसे उन्होंने अनिल कुंबले की थी।

कुंबले के इस्तीफे के पीछे...
उपेंद्र ने खुले तौर पर कुंबले के इस्तीफे के पीछे टीम के कप्तान कोहली को जिम्मेदार ठहराया है। उपेंद्र ने लिखा कि मैं घमंडी लोगों का घमंड तोड़ना बहुत अच्छे से जानता हूं और कोई भी मशहूर क्रिकेटर ऐसा नहीं कर सकता है।

कोहली का घमंड तोड़कर...
मैं विराट कोहली का घमंड तोड़कर उन्हें वापस से ट्रैक पर ला सकता हूं, जिसके बाद बीसीसीआई आसानी से पूर्व प्रसिद्ध क्रिकेटरों को भारतीय टीम के हेड कोच के तौर पर नियुक्त कर सकेगा। खास बात ये है कि उपेंद्र के सीवी में वैसे बहुत सारी ग्रैमेटिकल गलतियां हैं लेकिन जो इस आवेदन को पढ़ेगा वह इस बारे में एक बार जरुर सोचेगा।


Click it and Unblock the Notifications