For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जिनकी तूफानी बल्लेबाजी पर देश को है नाज, रोहित शर्मा का जन्मदिन है आज

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में रोज नए कीर्तिमान स्थापित होते हैं, इस खेल के बारे में कहा ही जाता है की ये संभावनाओं का खेल है। पहले बल्लेबाजों के लिए तेजी से रन बनाना आसान नहीं हुआ करता था, लेकिन जैसे ही वनडे क्रिकेट ने अपनी जगह बनाई रन भी रफ्तार में बनने लगे। धीरे-धारे अब वनडे की जगह टी20 ले रहा है ऐसे में हमें अब इस खेल में सबकुछ बहुत फटाफट होता नजर आता है। जब क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया था तो कई विशेषज्ञों को लग रहा था की ये सचिन द्वारा बनाय गया एक ऐसा रिकॉर्ड है जो इतनी आसानी से नहीं टूटने वाला है, लेकिन उनके इस कारनामे के बाद कई बार यह कारनामा दोहराया गया है। वहीं अगर रोहित शर्मा की बात करें तो रोहित ने अकेले यह कारनामा तीन बार किया है। दुनिया में हिटमैन शर्मा अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने तीन बार वनडे में दोहरा शतक लगाया है। श्रीलंका में जब उन्होंने 265 रन की पारी खेली तो लोगों को लगा की अब वह दिन भी दूर नहीं है जब वनडे में तिहरा शतक लगाया जाएगा।

बचपन से ही था क्रिकेट का शौकः महाराष्ट्र के नागपुर में 30 अप्रैल 1987 को रोहित शर्मा का जन्म हुआ था। रोहित को ही नहीं उनके सारे परिवार को क्रिकेट देखना बहुत पसंद था। रोहित बताते हैं की उनका पूरा परिवार क्रिकेट खेलता था, उन्होंने खेलते हुए कई बार घरों के शीशे तोड़े हैं। उऩकी इस हरकत से पड़ोसी इस तरह परेशान थे की उन्होंने उनकी शिकायत पुलिस से भी कर दी थी, लेकिन रोहित का क्रिकेट खेलना जारी रहा।
हिटमैन शर्मा ने अबतक 180 वनडे मैच खेले हैं और 6594 रन वो बना चुके हैं, जिसमें 17 शतक औऱ 34 अर्धशतक शामिल हैं, वहीं टेस्ट की अगर बात करें तो रोहित ने सिर्फ 25 टेस्ट मैच खेले हैं और 1479 रन बनाए हैं जिनमें 3 शतक औऱ 9 अर्धशतक शामिल हैं।

आईपीएल में भी है खास रिकॉर्डः आजकल आईपीएल 11 की धूम मची है। मुंबई इंडियंस की कप्तानी का दारोमदार रोहित शर्मा के कंधों पर है। रोहित शर्मा ऐसे एकमात्र खिलाड़ी हैं जो चार बार आईपीएल में विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं जिसमें तीन बार उऩ्होंने बतौर कप्तान मैच खेला है, और एक बार खिलाड़ी के रूप में जब वे डेक्कन चार्जर्स से खेल रहे थे। रोहित अपनी कप्तानी में मुंबई को तीन बार आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं।

Story first published: Monday, April 30, 2018, 10:13 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+