इस बल्लेबाज ने बनाया 'कैरी द बैट' रिकॉर्ड, नहीं बना सका है कोई भारतीय खिलाड़ी
धर्मशाला। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को धर्मशाला स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को भारत ने अपने नाम किया। इसमें यूं तो कई दिलचस्प रिकॉर्ड बने लेकिन जो एक रिकॉर्ड ऐसा भी बना जो कि काफी स्पेशल है।
वनडे क्रिकेट इतिहास का बड़ा रिकॉर्ड
दरअसल, इस मैच को गंवाने वाली न्यूजीलैंड की टीम के सदस्य और 24 वर्षीय ओपनर टॉम लाथम ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उनके इस रिकॉर्ड को क्रिकेट इतिहास में अबतक किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने नहीं बनाया है।
कैरी द बैट का बनाया रिकॉर्ड
टॉम लाथम इस मैच में कीवी टीम की तरफ से ओपनिंग करने उतरे और अंतिम विकेट गरने तक क्रीज पर नाबाद बने रहे। 98 गेंदों पर 79 रनों की शानदार पारी खेलने वाले इस खिलाड़ी की हर तरफ चर्चा है। क्रिकेट की डिक्शनरी में अगर ओपनर अंत तक नाबाद रहे तो उसे 'कैरी द बैट' कहा जाता है।
दुनिया के 10वें खिलाड़ी बने लाथम
यह मुकाम छूने वाले लाथम क्रिकेट इतिहास के 10वें और न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड चार वर्ष पहले पाकिस्तान के अजहर अली ने कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था।
इसलिए स्पेशल है यह रिकॉर्ड
यह रिकॉर्ड इसलिए भी बहुत स्पशेल कहा जा सकता है क्योंकि वनडे क्रिकेट इतिहास में यह कारनामा करने वाले महज 10 खिलाड़ी ही हैं। जबकि भारत का जिक्र करें तो किसी भी खिलाड़ी ने ऐसा कारनामा अब तक नहीं किया है।
Twitter War: नरेंद्र मोदी पर भड़के अनुराग कश्यप तो अभिजीत भट्टाचार्य ने ऐसे सुनाई खरी-खोटी
ये हैं वे 10 खिलाड़ी जिन्होंने हासिल किया है यह मुकाम :
1. ग्रांट फ्लावर (जिंबाब्वे)
2. सइद अनवर (पाकिस्तान)
3. निक नाइट (इंग्लैंड)
4. रिडली जेकब्स (वेस्टइंडीज)
5. डेमियन मार्टिन (ऑस्ट्रेलिया)
6. हर्शल गिब्स (साउथ अफ्रीका)
7. एलेक स्टीवर्ट (इंग्लैंड)
8. जावेद ओमर (बांग्लादेश)
9. अजहर अली (पाकिस्तान)
10. टॉम लाथम (न्यूजीलैंड)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
