For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या टॉम मूडी होंगे टीम इंडिया के नए कोच, सनराइजर्स हैदराबाद के एक फैसले से तेज हुई बहस

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टाॅम मूडी अब आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कोच की भूमिका नहीं निभाएंगे। उन्होंने अचानक ही कोच पद से हटने का फैसला लिया जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो भारतीय क्रिकेट टीम के अगले मुख्य कोच बन सकते हैं। कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल विंडीज दाैरे के समाप्ति के साथ खत्म हो जाएगा। इसके बाद बीसीसीआई नया कोच चुन सकती है। ऐसे में मूडी का अचानक हैदराबाद का साथ छोड़ने की वजह यह मानी जा रही है कि वो भारतीय टीम के अगले कोच बन सकते हैं।

कोच पद के लिए कर चुके हैं आवेदन

कोच पद के लिए कर चुके हैं आवेदन

मूडी, जो 1987 और 1999 में दो विश्व कप विजेता टीमों का हिस्सा रह चुके हैं, की जगह इंग्लैंड को विश्व विजेता बनाने वाले कोच ट्रेवर बेलिस को हैदराबाद का कोच बनाया गया हैं और अब मूडी ने भारतीय टीम के कोच पद के लिए आवेदन किया है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आवेदन मंगाए थे। अगर मूडी भारतीय कोच बनने में सफल होते हैं, तो ग्रेग चैपल के बाद ऐसा करने वाले वह दूसरे ऑस्ट्रेलियाई होंगे।

इस माॅडल ने इंग्लैंड को WC जीतने पर दी बधाई, फैंस बोले- ये तो 'अंग्रेजों' की पूनम पांडे है

मूडी ने किया हैदराबाद का धन्यवाद

मूडी ने किया हैदराबाद का धन्यवाद

मूडी पिछले सात सीजन से हैदराबाद के लिए काम करते दिखे। उनकी माैजूदगी में टीम 2013, 2015, 2015 के सीजन में प्लेऑफ में नहीं जगह नहीं बना पाई लेकिन 2016 में वह विजेता रही। इस बार सनराइजर्स एलिमिनेटर में दिल्ली कैपिटल्स से हारने के बाद चौथे स्थान पर रही थी। उन्होंने 7 सालों के साथ के लिए फ्रेंचाईजी और साथ ही खिलाड़ियों का शुक्रिया किया है। मूडी ने ट्विटर पर लिखा, "यह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए काम करने का सौभाग्य रहा है, मैंने यहां कई दोस्ती और अच्छी यादें बनाई हैं। 7 वर्षों में हमने जो सफलता प्राप्त की है, वह कठिन परिश्रम करने वाली टीम के लिए मैदान पर और उसके बाहर एक वसीयतनामा है। खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और सभी प्रशंसकों को विशेष धन्यवाद।"

18 सालों से कोचिंग कर रहे हैं मूडी

18 सालों से कोचिंग कर रहे हैं मूडी

महज 53 साल के मूडी पिछले 18 सालों से कोचिंग कर रहे हैं। इसके अलावा उन्हें बतौर खिलाड़ी, 8 टेस्ट और 76 वनडे खेलने का अनुभव है। अंतररार्ष्ट्रीय क्रिकेट में मूडी ने श्रीलंका के हेड कोच की भूमिका निभाते हुए टीम को 2007 के वर्ल्डकप फाइनल में पहुंचाया था। इसके अलावा वे 2012 से आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच हैं। सनराइजर्स ने 2016 का आईपीएल खिताब उन्हीं के नेतृत्व में अपने नाम किया था।

Story first published: Saturday, July 20, 2019, 18:52 [IST]
Other articles published on Jul 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+