Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिस गेल को केएल राहुल के साथ करनी चाहिए ओपनिंग: टॉम मूडी

नई दिल्ली। कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। मयंक अग्रवाल के फिट नहीं होने की वजह से एक बार फिर से उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया और उनकी जगह टीम में मनदीप सिंह को शामिल किया गया था। बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी पंजाब की टीम ने इसी प्लेइंग इलेवन को उतारा था। टीम में मयंक अग्रवाल की अनुपस्थिति में पंजाब की टीम की ओर से केएल राहुल के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करने मंदीप सिंह आए थे।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी का मानना था कि पंजाब की टीम को केएल राहुल के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करने क्रिस गेल को भेजना चाहिए था। मूडी ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर मुझे लगता है कि गेल को ओपनिंग करना चाहिए था। टी-20 गेम के वह महानतम खिलाड़ी हैं और वह नंबर 1 पर बेहतरीन करते रहे हैं। ये ठीक है कि वह नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हैं और इसके पीछे के तर्क को समझ भी सकता हूं, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। मुझे लगता है कि क्रिस गेल केएल राहुल के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करना पसंद करेंगे।

केएल राहुल का कहना है कि टॉस जीतने के बााद उन्होंने गेंदबाजी का फैसला इसलिए लिया क्योंकि उन्हें चेज करना पसंद है। केएल राहुल ने कहा कि हम बोर्ड पर टार्गेट देखना चाहते हैं और उसी हिसाब से अपनी बल्लेबाजी को सेट करेंगे। पिछले 3-4 मैच में हमने देखा है कि दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी करने वाली टीम को ओस का फायदा मिलता है। मैच जीतने से टीम में जबरदस्त उत्साह आता है। बता दें कि केकेआर ने पंजाब की टीम के सामने जीत के लिए 150 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे 19वें ओवर में ही पंजाब की टीम ने सिर्फ दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। क्रिस गेल को उनकी विस्फोटक 51 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

Story first published: Tuesday, October 27, 2020, 12:10 [IST]
Other articles published on Oct 27, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+