राष्ट्रमंडल खेल: 'स्वीमिंग पूल के पानी से कई एथलीट बीमार'
सिडनी। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए बनाए गए स्वीमिंग पूल के पानी से आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के कई एथलीट बीमार पड़ गए हैं और इस वजह से पानी की जांच के आदेश दिए गए हैं। स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी है।
आस्ट्रेलिया की समाचार एजेंसी एएपी के हवाले से कहा गया है कि खेल गांव में बने कुछ स्वीमिंग पूल में पानी की वजह से ही आस्ट्रेलिया के 12 से अधिक तैराक और इंग्लैंड की तैराकी दल की दो महिला सदस्य भी बीमार पड़ गई हैं। इनके पेट में गड़बड़ी की शिकायत आई है।
आस्ट्रेलिया के तीन तैराक आंत्रशोथ की चपेट में आ गए हैं। इनमें एंड्रयू लॉतर्सटेन और हेडेन स्टोकेल जैसे बड़े नाम हैं। इन दोनों ने बीमार होने की वजह से ही गुरुवार को अपने मुकाबलों से नाम वापस ले लिए। इनके अलावा आस्ट्रेलिया के कम से कम 10 एथलीटों ने स्वीमिंग पूल की पानी की वजह पेट में संक्रमण की शिकायत की है।
इंग्लैंड की दो महिला तैराक फ्रैन हालसैल और रेबेका एडलिंग्टन ने भी बीमार होने की शिकायत की है लेकिन ये दोनों अपने-अपने मुकाबलों में शिकरत कर सकेंगी। ब्रिटिश मीडिया का दावा है कि इन दोनों के अलावा इंग्लैंड के 40 और एथलीटों ने भी स्वीमिंग पूल के पानी से प्रभावित होने की शिकायत की है।
राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के प्रमुख माइक फेनेल का कहना है कि स्वीमिंग पूल के पानी की पहले जांच हुई थी जिसमें कोई खामी की बात सामने नहीं आई थी। दूसरी ओर अपने खिलाड़ियों के बीमार होने के बाद आस्ट्रेलिया दल के प्रमुख स्टीव मोंगेगहेती ने सतर्कता बरतने की बात कही है। उनका कहना है कि इन तैराकों के अलावा आस्ट्रेलिया के पांच अन्य एथलीट भी बीमार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications