नई दिल्ली। एक बार फिर से पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर हर किसी को हैरानी हो सकती है। भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की क्षमता पर सवाल उठाने वाले कपिल देव ने बोला है कि कैप्टन के तौर पर महेन्द्र सिंह धोनी के आगे विराट कोहली अभी बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि बाप-बाप होता है और बेटा-बेटा होता है और धोनी कप्तानी के बाप हैं।
छप गया कार्ड, बैंड, बाजा, बारात के लिए तैयार विराट-अनुष्का, 23 जनवरी को है शादी!
कपिल ने कहा कि कप्तान के रूप में धोनी की उपलब्धियों की बराबरी करने के लिये कोहली को अभी लंबा रास्ता तय करना है, कोहली हालांकि बल्लेबाज के रूप में अच्छा काम कर रहा है और मुझे विश्वास है कि वह भारतीय कप्तान के रूप में भी अच्छा काम करेगा लेकिन अभी से ही विराट को धोनी से कंपेयर करना गलत होगा।