विश्वकप के प्रैक्टिस मैचों में नहीं खेल पायेंगे रोहित शर्मा!
सिडनी। एक तरफ टीम इंडिया अपने बल्लेबाजों को लेकर आलोचना का शिकार है वहीं दूसरी ओर उसके स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के बारे में जो खबरें आ रही है उसके हिसाब से तो टीम इंडिया के लिए विश्वकप में परेशानी खड़ी हो सकती है क्योंकि रोहित शर्मा चोटिल हो गये हैं इसलिए अभी तो फिलहाल उन्हें त्रिकोणीय सीरीज से दूर रखने को कहा गया है लेकिन रोहित की हालत को देखते हुए लग रहा है कि वो विश्वकप के लिए होने वाले प्रैक्टिस मैचों में भी वो खेल नहीं पायेंगे।
ऐसे में बिना प्रैक्टिस के कैसे वो विश्वकप के मैचों में अपना करतब दिखा पायेंगे यह एक सोचनीय प्रश्न है। गौरतलब है त्रिकोणीय सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच के दौरान रोहित की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। उन्होंने इस मैच में 138 रन की पारी खेली थी और उसके बाद से वो बैटिंग करने की पोजिशन में नहीं है।
हालाकि टीम इंजिया के फिजियो ने एमआरआई रिपोर्ट देखने के बाद कहा है कि रोहित को एक हफ्ते के आराम की जरूरत है और इसके बाद वह ट्रेनिंग शुरू कर सकता है। लेकिन 8 और 10 फरवरी को क्रमशः ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले अभ्यास मैच में रोहित की फिटनेस का परीक्षण होगा। लेकिन रोहित की कंडीशन देखकर तो लगता है कि वो इन मैचों में खेल नहीं पायेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
