टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के निजी जीवन की 10 खास बातें

By Brajesh Mishra

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट के बाद वनडे और टी-20 क्रिकेट की कप्तानी भी छोड़ दी। धोनी हालांकि वनडे और टी-20 के मैच खेलते रहेंगे। 'बेस्ट फिनिशर' के नाम से चर्चित धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने वर्ल्ड-टी20 और क्रिकेट वर्ल्ड कप के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी में भी कब्जा किया और क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बनी। यहां पढ़िए, कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के बारे में वो बातें जो शायद आप न जानते हों। टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के निजी जीवन की 10 खास बातें

1. फुटबॉल से था प्यार, टीचर ने बना दिया क्रिकेटर

1. फुटबॉल से था प्यार, टीचर ने बना दिया क्रिकेटर

महेंद्र सिंह धोनी अगर क्रिकेट न खेलते तो शायद फुटबॉलर होते। धोनी स्कूल के दिनों में फुटबॉल खेलते थे और टीम में गोलकीपर थे। उनके फुटबॉल प्रेम का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि वह इंडियन सुपर लीग (ISL) चेन्नै एफसी टीम के मालिक है। धोनी के टीचर ने उन्हें फुटबॉल के बजाय क्रिकेट पर ध्यान देने को कहा और धोनी उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे। धोनी ने स्कूल के दिनों से ही धुआंधार क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।

2. धोनी को मोटर रेसिंग का बेहद शौक है। मोटर रेसिंग में उन्होंने माही रेसिंग टीम के नाम से एक टीम भी खरीदी है। धोनी को बाइकिंग का भी बेहद शौक है और उनके पास कई अलग-अलग मॉडल्स की बाइक हैं।

पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे और टी-20 की कप्‍तानी छोड़ी

3. धोनी के लंबे बालों का राज

3. धोनी के लंबे बालों का राज

महेंद्र सिंह धोनी जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आए तो उनके लंबे बाल उनकी पहचान थे। वह अपने हेयर स्टाइल को लेकर इतने मशहूर थे कि पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी उनकी तारीफ की थी। हालांकि 2007 में वर्ल्ड टी-20 जीतने के बाद धोनी ने लगातार हेयर स्टाइल बदला है। धोनी बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम के बालों के दीवाने रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने बाल बढ़ाए थे।

4. महेंद्र सिंह धोनी को कई बार यह कहते सुना गया कि भारतीय सेना में शामिल होने का सपना वह बचपन से देखते रहे हैं। धोनी को साल 2011 में भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया गया।

पढ़ें: धोनी के क्रिकेट के 12 साल और उनके ये 12 रिकॉर्ड्स

5. 15000 फीट की ऊंचाई से जंप लगाने वाले पहले स्पोर्ट्स पर्सन

5. 15000 फीट की ऊंचाई से जंप लगाने वाले पहले स्पोर्ट्स पर्सन

महेंद्र सिंह धोनी साल 2015 में भारतीय सेना के पैरा रेजिमेंट से पैरा जंप लगाने वाले पहले स्पोर्ट्स पर्सन बने। उन्होंने पैरा ट्रूपर ट्रेनिंग स्कूल से ट्रेनिंग लेने के बाद करीब 15000 फीट की ऊंचाई से पांच छलांगें लगाई थीं, जिनमें एक छलांग रात में लगाई गई थी।

6. महंगी कारों और मोटरबाइक्स के दीवाने धोनी के पास हमर जैसी महंगी कार है। इसके अलावा दो दर्जन से ज्यादा बाइक हैं।

पढ़ें: धोनी से नफरत और कोहली से मोहब्बत पर... जानिए क्या कहा शास्त्री ने?

7. सबसे सफल कप्तान बने

7. सबसे सफल कप्तान बने

टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में जलवा दिखाया और आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफी पर कब्जा किया। धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने साल 2007 में आईसीसी वर्ल्ड-टी20, साल 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और साल 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया।

8. धोनी को खेल कोटा से पहली नौकरी भारतीय रेलवे में टिकट कलेक्टर के तौर पर मिली। बाद में उन्होंने क्रिकेट पर ध्यान लगाने के लिए नौकरी छोड़ दी। एन श्रीनिवासन की कंपनी इंडिया सीमेंट्स से भी जुड़े।

9. विदेशी धरती पर भी दिखाया जलवा

9. विदेशी धरती पर भी दिखाया जलवा

विदेशी धरती में महेंद्र सिंह धोनी बतौर कप्तान बेहद सफल रहे हैं। विदेशों में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 331 मैच खेले। धोनी एक मात्र ऐसे कप्तान रहे हैं जिन्होंने एक साथ तीनों फॉर्मेट के 50 से ज्यादा मैचों में कप्तानी की है। धोनी ने दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टेस्ट की कप्तानी छोड़ी थी। धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया टेस्ट में नंबर वन बनी।

10. महेंद्र सिंह धोनी का नाम कई नामी अभिनेत्रियों से जुड़ा लेकिन सारी अटकलों को झूठा साबित करते हुए धोनी ने 4 जुलाई 2010 को देहरादून की साक्षी रावत से शादी कर ली। धोनी और साक्षी की एक बेटी भी है। उसका नाम जीवा है। धोनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बने। टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने तक उनकी सालाना कमाई 150 से 190 करोड़ रुपये थी। धोनी की निजी जिंदगी पर साल 2016 में 'एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म भी बनी।

Story first published: Thursday, January 5, 2017, 0:30 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+