For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सौरव गांगुली के नाम 10 रिकॉर्ड जो बनाते है उन्हें ‘लॉर्ड्स का दादा’

नई दिल्ली। टीम इंडिया के लिए सफलतम कप्तान और क्रिकेट के लिए जुनून का दूसरा नाम जिन्हें लोग दादा के नाम से जाने जाते हैं जी हां हम सौरव गांगुली की बात कर रहे हैं। गांगुली का आज 42वां जन्मदिन हैं। दादा आज के ही दिन कोलकाता में 1972 में पैदा हुए थे।

दादा क्रिकेट के लिए अपने जुनून और जज्बे के लिए हमेशा से जाने जाते हैं। जिस तरह से उन्होंने लॉर्ड्स के मक्का में अपनी टी शर्ट उतारकर अपने क्रिकेट के जुनून का इजहार किया था उसे पूरी दुनिया कभी नहीं भूल सकती है।

दादा ने अपनी कप्तानी में 49 टेस्ट मैच खेले जिसमें से 21 में उन्हें जीत दर्ज हुई जबकि 13 में हार का सामना करना पड़ा और 15 मैच ड्रा हुए। 1999 से 2005 के बीच दादा ने 146 एकदिवसीय मैचों कप्तानी करते हुए 76 मैच जीते जबकि 65 में टीम की हार हुई।

पहले टेस्ट में जड़ा सैकड़ा

पहले टेस्ट में जड़ा सैकड़ा

1996 में दादा ने लॉर्ड्स में अपने पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ा, ऐसा करने वाले वह दुनिया के तीसरे बल्लेबाज थे।

20 से ज्यादा टेस्ट में दिलायी भारत को जीत

20 से ज्यादा टेस्ट में दिलायी भारत को जीत

टीम इंडिया को 20 से ज्यादा टेस्ट मैच में जीत दिलाने वाले दादा पहले कप्तान बने थे। दादा की अगुवाई में टीम इंडिया ने 21 टेस्ट मैच जीते।

वनडे में सबसे तेज 6000 रन बनाये

वनडे में सबसे तेज 6000 रन बनाये

वनडे में दादा ने सबसे तेज 6000 रन बनाने के मामले में दुनिया के तीसरे बल्लेबाज है। उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली और विवियन रिचर्ड्स हैं।

सबसे तेज 8000 और 9000 रन बनाये

सबसे तेज 8000 और 9000 रन बनाये

दादा के नाम वनडे में सबसे तेज 8000 और 9000 रन बनाने का रिकॉर्ड है। यही नहीं 7000 रनों को भी सबसे तेज अपने नाम दादा ने ही किया है।

वनडे में दूसरे सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी

वनडे में दूसरे सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी

दादा ने 31 बार वनडे मैचों में मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता, जबकि सचिन के नाम 62 मैन ऑफ द मैच जीतने का रिकॉर्ड है।

एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी

एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी

दादा के नाम एक कैलेंडर इयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरा नंबर आता है। 1999 में कैलेंडर इयर में दादा ने कुल 1767 रन बनाये थे।

सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड

सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर के साथ सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड भी दादा के नाम है। 176 पारियों में उन्होंने 8227 रनों की साझेदारी की।

वनडे की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी दादा के नाम

वनडे की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी दादा के नाम

राहुल द्रविड़ के साथ दादा के नाम तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी का भी रिकॉर्ड है। दोनों ने दूसरे विकेट के लए 318 रनों की साझेदारी की थी।

घरेलू मैदान से बाहर सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी

घरेलू मैदान से बाहर सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी

दादा के नाम घरेलू मैदान पर 18 सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड है। जबकि सचिन कुल 29 शतक जड़े हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले छठे बल्लेबाज

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले छठे बल्लेबाज

वनडे क्रिकेट में दादा के नाम सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में छठा नंबर है। उनके नाम कुल 190 छक्कें जड़ने का रिकॉर्ड है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+