महेंद्र सिंह धोनी के 10 बयान जो उन्हें कैप्टन कूल बनाते हैं
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में सबसे सफलतम कप्तान के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी को हमेशा से जाना जाता है। वनडे मैच हो या टेस्ट क्रिकेट हो या 20-20 हो धोनी अपनी कप्तनी का लोहा क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में मनवाया है।
महेंद्र सिंह धोनी ने ना सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर बल्कि मैदान के बाहर भी अपने धैर्य और आत्मविश्वास से अपने प्रशंसकों का दिल जीता है। धोनी ने जिस तरह से अपने शब्दों से अपने खिलाड़ियों को प्रेरित किया और मीडिया का सामना किया वह भी काबिल ए तारीफ है।
धोनी को उनके स्वभाव की वजह से ही कैप्टन कूल कहा जाता है। तो आइये जानते धोनी के कुछ अहम बयान जो उनके व्यक्तित्व को बखूबी बयां करते हैं।

मौत मौत होती है
धोनी से जब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के सफाये के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, आप मरते हैं तो आप मरते हैं, ऐसे में आप मरने का बेहतर तरीका नहीं देखते हैं।

डीआरएस की गारंटी नहीं होती है
लाइफ जैकेट किसी गारंटी के साथ नहीं आती है। डीआरएस पर बहुत खर्च किया जाता है लेकिन उसके साथ कोई गारंटी नहीं आती, अगर ऐसा हो तो मुझे खुशी होगी।

आप दबाव बहुत लेते हैं
अगर आपके उपर 100 किलोग्राम का वजह है उसके बाद हिमालय भी उपर हो तो कोई दबाव नहीं होता है।

शीशा देखता हूं तो सफेद दाढ़ी याद दिखती है
जब आप 2007 को देखते हैं तो क्या दिखता है- अब जब मैं शीशा देखता हूं तो सफेद दाढ़ी दिखती है।

जब 2011-12 में युवा टीम में आना शुरु हुए
किशोर कुमार के बाद अब हम सीन पॉल तक पहुंच गये हैं।

इरफान पठान को धोनी का संदेश
आपको आईपीएल से प्रसिद्धि मिल रही है, लेकिन रणजी में नहीं। अगर आप फिट हैं तो मुझे आपकी इंग्लैंड दौरे के लिए जरूरत है लेकिन पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलिये।

जब धोनी चेन्नई मे चलाते हैं बाईक
जब मैं चेन्नई में बाइक चलाता हूं और ट्रैफिक लाइट पर रुकता हूं तो लोग मुझे रोककर तमिल में बात करते हैं।

जब धोनी ने टी-20 मैच से पहले नंगे पैर कीपिंग की
क्या करें यार, पैसे खत्म हो गये हैं।

एंडर्सन और जडेजा विवाद पर धोनी के बोल
सामान्य तौर पर मैं पीता नहीं हूं और ना ही मुझे हैंगओवर होता है।

ये डकवर्थ नहीं समझ आता है
सच कहूं तो मुझे डकवर्थ लुईस नियम बिल्कुल समझ नहीं आता है, मैं अंपायर के फैसले का इंतजार करता हूं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications