For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पॉवर प्ले में सबसे कम स्कोर का KKR ने बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच बुधवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता की टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह से ढह गई। पूरी टीम महज 84 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। आलम तो यह था कि टीम के महज 3 रन के स्कोर पर टीम ने तीन विकेट गंवा दिए। विकेटों के गिरने का यह सिलसिला रुका नहीं और एक के बाद एक विकेट गिरते ही चले गए। टीम के पांच बल्लेबाज 5 रन का भी स्कोर पार नहीं कर सके। टीम के इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद केकेआर की बल्लेबाजी लाइनअप पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

केकआर के इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम मैनेजमेंट को गंभीरता से टीम की खामियों को दूर करने की जरूरत है। जिस तरह से ऊपर-नीचे करते हुए केकेआर की टीम इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन कर रही है, उसके बाद टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। टीम के खराब प्रदर्शन के चलते कप्तान दिनेश कार्तिक को कप्तानी पद से इस्तीफा देना पड़ा और इयोन मोर्गन को टीम की कमान सौंपी गई। लेकिन इसका टीम पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला। टीम का शर्मनाक प्रदर्शन उसके बाद भी जारी है।

आरसीबी के खिलाफ मैच में टीम के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुए हैं। एक तरफ जहां इस मैच में टीम ने आईपीएल के इतिहास में सबसे कम रन बनाने वाली टीमो की लिस्ट में शामिल हो गई है तो दूसरी तरफ पॉवर प्ले में भी टीम ने सबसे कम रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अभी तक के आईपीएल के इतिहास में केकेआर के प्रदर्शन पर नजर डालें तो आरसीबी के खिलाफ मैच में केकेआर की टीम ने पॉवर प्ले में सबसे कम रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

पॉवर प्ले में केकेआर के सबसे रनों का रिकॉर्ड

17/4, आरसीबी के खिलाफ, 2020
21/3, डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ, 2009
22/4, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ, 2010
24/3, किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ, 2014

Story first published: Thursday, October 22, 2020, 10:54 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+